बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते भारत बंद राजनांदगांव मे बेअसर, केन्द्रीय कृषि बिल का किसान कर रहे लगातार विरोध
केन्द्रीय कृषि कानून के विरोध मे आयोजित भारत बंद राजनांदगांव मे बेअसर रहा । शहर बंद कराने निकले किसानो को प्रशासन ने बढते कोरोना संक्रमण के चलते धरना प्रदर्शन पर रोक लगाई जाने की समझाईश दी है ।
किसानो के भारत बंद तहत राजनांदगांव बंद बे असर रहा है । केन्द्रीय किसानो ने शुक्रवार को भारत बंद का आव्हान किया था । हाल हि मे लागू केन्द्रीय कृषि बिल का किसान लगातार विरोध कर धरना प्रदर्शन कर रहे है ।और केन्द्रीय किसानो ने शुक्रवार को भारत बंद का आव्हान किया था इसी तारतम्य मे जिले के किसानो ने रैली के शक्ल मे राजनांदगांव शहर बंद कराने निकले थे इस बीच प्रशासन ने बढते कोरोना संक्रमण के दौर मे धरना प्रदर्शन पर रोक लगाई जाने का हवाला देकर किसानो को समझाईश दी है जिससे किसानो ने राजनांदगांव बंद को स्थगित किया है।
Read Also – गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड मुंडा गांव पंचायत में14 वे वित के राशि का हुआ बंदरबाट, भ्रष्टाचार कर पलीता लगाने में लगे कर्मचारी
बता दें कि किसान बडी संख्या मे एकत्रित होकर व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद कराने निकले थे और रैली के शक्ल मे नारे बाजी करते हुए केन्द्रीय बिल के विरोध मे समर्थन मांगते हुए प्रतिष्ठान को बंद कर रहा थे ।किसानो ने केन्द्रीय कृषि बिल को काले कानून के रुप मे निरुपित किया है और केन्द्रीय कृषि बिल को वापस लेने की मांग की है।
बढते कोरोना संक्रमण के चलते प्रशासन ने धरना प्रदर्शन रैली आन्दोलन पर रोक लगाई है ।जिसके चलते किसानो का भारत बंद के तहत राजनांदगांव बंद बेअसर रहा है और व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले हुए थे ।



