inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – दो संदिग्ध कंटेनर से 57 मवेशी जप्त, पशु तस्करी में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार

सोनु केदार – अम्बिकापुर की कोतवाली पुलिस को मवेशियो तस्करो की पकडने मे बडी कामयाबी मिली है। पुलिस ने सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात दो संदिग्ध केंटेनर ट्रक को रूकवा कर जांच पडताल की तो पुलिस को काफी मात्रा मे मवेशी मिले।

मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात करीब डेढ बजे बजरंग दल के लोगो द्वारा कोतवाली पुलिस को ये सूचना दी गई कि दो कंटेनर मे पशु तस्करी की जा रही है जिसकी सूचना मे कोतवाली पुलिस ने सूचना के आधार पर दरिमा मोड के पास दो केंटेनर ट्रक को रूकवाया औऱ जांच पडताल की तो केंटेनर मे पुलिस को 57 मवेशी मिले।

इस दौरान एक केंटेनर का ड्रायवर भागने का प्रयास किया जिसको पुलिस ने दौडा कर पकड लिया। कुल मिलाकर पुलिस ने बजरंग दल के लोगो की सूचना पर दो कटेंनर मे ले जाए जा रहे 57 मवेशियो के साथ दो आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से पुलिस को कोई वैध दस्तावेज तो नहीं मिले है।पुलिस दोनो से पूछताछ और जांच के बाद वैधानिक कार्यवाही की बात कह रही है।

Related Articles

Back to top button