Big breaking – 1815 रुपए में खरीदेगी राज्य सरकार धान, जारी किया परिपत्र
छत्तीसगढ़ में इस साल का धान कामन 1815 रूपए में खरीदा जाएगा। खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी नीति में यह बात कही गई है। धान ग्रेड ए 1835 में खरीदा जाएगा। इस बात का मतलब ये निकाला जा रहा है कि राज्य का धान 2500 रूपए में नहीं खरीदा जाएगा।
कहा जा रहा है कि राज्य सरकार बाद में मूल्य के अंतर की राशि देने का कोई रास्ता निकाले। सरकार के खाद्य विभाग ने इस मामले को लेकर जो निर्देश नीति जारी की है उसमें कहा गया है कि राज्य शासन द्वारा बीते वर्षों की तरह खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में भारत सरकार द्वारा निर्धारित यूनिफार्म स्पेसिफिकेशन के अनुसार प्रदेश के किसानों से धान एवं मक्का खरीदी के लिए ये निर्णय लिया गया है।

गौरतलब है कि धान खरीदी के मुद्दे को लेकर राज्य व केंद्र के बीच लगातार चल रही खींचतान को साधने के लिए सरकार ने ये कदम उठाया है। राज्य सरकार के खाद्य विभाग के विशेष सचिव का कहना है कि वह रेट एमएसपी का है। उसी पर खरीद होगी। 2500 के मूल्य के बारे में उन्होंने कहा कि वो तो बोनस है। उसके बारे में सरकार तय करेगी।




