inh24छत्तीसगढ़

CGTOP36 की खबर का बड़ा असर, खनिज विभाग के चार कर्मचारियों को कलेक्टर ने किया निलंबित

सोनू केदार अंबिकापुर – एक बार फिर CGTOP 36 की खबर का बड़ा असर हुवा है। सरगुजा जिले के खनिज विभाग में हो रहे रिश्वतखोरी की खबर कल हमने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी जिस पर संज्ञान लेते हुवे कलेक्टर संजीव कुमार झा ने खनिज विभाग के चार कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। अवैध वसूली और रिश्वतखोरी मामले में खनिज विभाग के 4 कर्मचारियों पर गाज गिरी है।

Read Also – छत्तीसगढ़ – नाबालिग जोड़े ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी करना चाहते थे दोनों पर

आपको बता दें कि खनिज विभाग के चारों कर्मचारी वाहन मालिकों से चालान से ज्यादा रकम वसूल रहे थे। ये खेल लंबे समय से चल रहा था। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद वसूली का खुलासा हो गया। जारी आदेश में कलेक्टर संजीव कुमार झा ने कहा है कि नीता मेहता, सहा०ग्रे0-2, (राजस्व) सुषमा नागवंशी, कम्प्यूटर ऑपरेटर कम प्रोग्रामिंग असिसटेंट एवं संदीप कुमार नायक, वाहन चालक द्वारा कार्यालयीन समय में वाहन मालिकों से अवैध राशि की वसूली एवं हिस्सा बटवारा से संबंधित वार्तालाप वीडियो क्लिप जारी होना पाया गया है। उक्त कृत्य छ०ग० सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत होने से दण्डनीय है।

Read Also – बारात में ठीक से नहीं नाच पाया युवक तो गांव वालों ने अधमरा होते तक मारा, इलाज के दौरान हो गई मौत फिर

सामान्य प्रशासन विभाग के ज्ञा० क्र० सी-6-96-3-एक, दिनांक 23/05/ 1996 में दिये गये निर्देशानुसार एवं सहपठित छ०ग० सिविल सेवा आचरण वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के नियम 9 के अधीन नीता मेहता, सहा०ग्रे0-2, (राजस्व), सुषमा नागवंशी, कम्प्यूटर ऑपरेटर कम प्रोग्रामिंग असिसटेंट एवं संदीप कुमार नायक, वाहन चालक, जिला कार्यालय खनिज शाखा, अम्बिकापुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए मुख्यालय कार्यालय कलेक्टर सरगुजा अम्बिकापुर नियत किया जाता है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

Read Also – 9वीं की छात्रा से साथ में पढ़ने वाले नाबालिग दरिंदों ने 9 महीने तक करते रहे सामुहिक दुष्कर्म, जब हुई गर्भवती फिर

पूर्व प्रकाशित यह था पूरा मामला –

Related Articles

Back to top button