inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – नाबालिग जोड़े ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी करना चाहते थे दोनों पर

सुबह एक खेत के पेड़ पर नाबालिग़ प्रेमी जोड़े की लाश एक साथ फांसी के फंदे पर लटकती मिली

बालोद से दिल दहला देने सामने आई है। यहां एक नाबालिग प्रेमी जोड़े ने एक ही पेड़ पर दो फंदा बनाकर एक साथ फांसी पर झूलकर आत्महत्या कर ली. मामला बालोद जिले के डोटोपार गांव का है. जहां सुबह एक खेत के पेड़ पर नाबालिग़ प्रेमी जोड़े की लाश एक साथ फांसी के फंदे पर लटकती मिली. जिनमें नाबालिक लड़की की पहचान रोशनी नेताम के रूप में हुई तो वहीं नाबालिग लड़के की पहचान पलारी निवासी 17 वर्षीय अजय साहू के रूप में हुई।

Read Also – बारात में ठीक से नहीं नाच पाया युवक तो गांव वालों ने अधमरा होते तक मारा, इलाज के दौरान हो गई मौत फिर

मिली जानकारी के मुताबिक दोनों एक साथ ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ाई करते थे. इसी बीच नवमी कक्षा में दोनों के बीच काफी लगाव हो गया और वही लगाव प्यार में तब्दील हो गया. लगातार तीन साल तक प्रेम संबंध में रहने के बाद आज दोनों ने दुनिया को अलविदा कह दिया. पेड़ पर लटकती लाश को देखकर आसपास के लोगों ने तत्काल गुरूर थाने में सूचना दी. जिसके बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंच कर जांच में जुट गई है।

Read Also – बलौदाबाजार – हाथ पकड़कर नाबालिग किशोरी को ले गया घर और किया बलात्कार, जान से मारने की धमकी देकर करता रहा दुष्कर्म, गिरफ्तार

दोनों के शवों को फंदे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार दोनों के प्रेम संबंध की जानकारी उनके परिजनों को भी थी. दोनों नाबालिग एक दूसरे से शादी करना चाहते थे. लेकिन दोनों की जाति अलग होने के कारण उनके परिजन नहीं माने. जिसके बाद नाबालिग प्रेमी जोड़े ने आत्मघाती कदम उठाया है।

Related Articles

Back to top button