
बिलासपुर में युवक को जमकर पीटा गया। बारात में नाचने के नाम पर एक झगड़ा इतना बढ़ गया कि गांव के युवकों ने पीट-पीटकर एक युवक को अधमरा कर दिया गया। इसके बाद युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। वहीं इस मामले में पुलिस की भी बड़ी लापरवाही सामने आई है। घटना के बाद ही लोगों ने पिटाई की जानकारी पुलिस को दी थी लेकिन इसके बावजूद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया।
Read Also – 9वीं की छात्रा से साथ में पढ़ने वाले नाबालिग दरिंदों ने 9 महीने तक करते रहे सामुहिक दुष्कर्म, जब हुई गर्भवती फिर
बताया जा रहा है कि देवरीकला निवासी गौतम वस्त्रकार शुक्रवार की शाम कुरा से चकराकुण्डा अपने रिश्तेदार की बारात में शामिल हुआ था। बारात निकलने के दौरान बाराती डीजे में नाच रहे थे। इस दौरान चकराकुंड निवासी सोनू यादव, आकाश यादव और अन्य युवकों ने गौतम से अच्छे से नहीं नाचने की बात कहते हुए विवाद करने लगे।
Read Also – कोरोना के मरीजों में मौत का खतरा 92% से 98% तक कम, जाने पूरी खबर
इसके बाद विरोध करने पर युवकों ने गौतम की पिटाई शुरू कर दी। बारातियों ने बीच-बचाव किया, तो युवक अपने घर से एलबेस्टस सीट ले आए और गौतम पर हमला कर दिया। किसी तरह उसे छुड़ाकर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। गौतम की मौत से हरकत में आई सकरी पुलिस ने एक नाबालिग समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, और उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है।




