छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार – हाथ पकड़कर नाबालिग किशोरी को ले गया घर और किया बलात्कार, जान से मारने की धमकी देकर करता रहा दुष्कर्म, गिरफ्तार

कुश अग्रवाल बलौदाबाजार – प्रार्थी द्वारा दिनांक 04.07.2021 को थाना आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 03.07.2021 को इसकी बहन कल्याण सागर तालाब के पास ड़ी जे देखने गयी थी कि आरोपी अजित उर्फ अज्जू ठाकुर द्वारा बहला फुसलाकर ले गया है।

रिपोर्ट पर थाना भाटापारा शहर में अपराध क्रमांक 247/21 धारा 363 भादवी कायम कर विवेचना में लिया गया श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय आई.के.एलेसेला बलौदाबाजार के द्वारा आरोपी को पकड़ने निर्देशन देने एवं वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन पर थाना प्रभारी थाना भाटापारा शहर निरीक्षक विजय चौधरी के कुशल नेतृत्व पर भाटापारा शहर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवही करते आरोपी के घर जाकर पता तलाश कर नाबालिग लड़की को बरामद कर तथा आरोपी को गिरफ्तार किया।

नाबालिक लड़की से पूछताछ किया जो बताई की आरोपी जबरदस्ती हाथ को पकड़कर अपने घर ले जाकर कमरे में बंद कर शारीरिक शोषण किया है तथा किसी को बताने पर जान से मारने धमकी दिया है तथा पूर्व में भी शारीरिक शोषण किया था की आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ किया जो जुर्म करना स्वीकार किया।

प्रकरण में धारा 368, 376,376(3),506,342 भादवी 4,6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी गयी आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से आरोपी अजित उर्फ अज्जू ठाकुर पिता सुखराम ठाकुर उम्र 28 , सा कल्याण सागर वार्ड भाटापारा को ज्युडिसियल रिमांड पर पर जेल भेजा गया उक्त कार्यवाही में सउनि ओम साहू , प्रधान आरक्षक मोहन सोनवानी, आरक्षक दुर्गेश स्वर्णकार का विशेष योगदान रहा

Related Articles

Back to top button