जरा हटके

आश्चर्यजनक – दो तीन नही बल्कि महिला ने दिए नौ बच्चों को जन्म, पांच लड़कियां और चार लड़के वो भी सभी स्वस्थ

पश्चिमी अफ्रीका के माली में एक महिला (Woman) ने एक साथ नौ बच्चों को जन्म दिया है। मंगलवार को महिला की डिलीवरी के बाद वहां मौजूद तमाम डॉक्टर्स हैरान रह गए। यह महिला (Woman) गर्भवती होने के बाद से ही चर्चा में आ गई थी। सरकार ने महिला के इलाज का जिम्मा लेकर उसका सिजेरियन ऑपरेशन मोरक्को में कराया। जन्म हुए इन नौ बच्चों में पांच लड़कियां और चार लड़के वो भी सभी स्वस्थ हैं।

माली की स्वास्थ्य मंत्री फैंटा सिबी ने बताया कि हलीमा का मार्च में अल्ट्रासाउंड हुआ था। उस समय उसके गर्भ में सात बच्चे होने की रिपोर्ट आई थी। जटिल स्थितियों के कारण हलीमा का ऑपरेशन मोरक्को में कराने का निर्णय लिया गया।

अधिकारी उसे लेकर मोरक्को गए। यहां भी अल्ट्रासाउंड में सात बच्चे ही दिखाई दे रहे थे। जब डिलीवरी का समय आया और सिजेरियन ऑपरेशन किया गया तो नौ बच्चे हुए। माली की स्वास्थ्य मंत्री इसे दुर्लभ घटना मानती हैं। उन्होंने कहा कि कुछ समय बाद हलीमा और उनके बच्चों को माली ले आया जाएगा। मीडिया के अनुसार अभी मां हलीमा और उनके बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर डाक्टर सजग हैं। सभी को स्वस्थ रखना डाक्टरों के लिए भी चुनौती बन गया है।

Related Articles

Back to top button