जरा हटके

फेरों के वक़्त नाचने लगे दूल्हा दुल्हन, लोग बोले शादी है या संस्कारों की आहुति

हिंदू धर्म में शादी में निभाने वाली रस्मों का बहुत खास महत्व होता है. शादी में निभाने वाली रस्मों में से एक सात फेरे की रस्म है. ऐसा माना जाता है कि जब तक सात फेरे नहीं होते शादी संपन्न नहीं होती. हिंदू धर्म में अग्नि को साक्षी मानकर उसके चारों तरफ फेरे लेते हैं और दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे को वचन देते हैं. दरअसल इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन ने डांस करते हुए फेरे की रस्म की. इस वीडियो को ट्विटर पर बिड़ला प्रिसिजन टेक्नोलॉजीज के चेयरमैन और एमडी वेदांत बिड़ला ने शेयर किया है जिन्होंने इसे अपमानजनक बताया है।

Read Also – पत्नी के चरित्र पर था पति को शक, सोते समय किया ये..

वेदांत बिड़ला ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि ये शादी है या संस्कारों की आहुति? ये मत भूलिए आप दुनिया में पूजनीय हैं तो केवल अपनी संस्कृति और संस्कारों की वजह से. इस वीडियो को आर्टिकल लिखे जाने तक 627K व्यूज मिल चुके है और 28.1K ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। हालांकि वीडियो पुराना है, इस वीडियो को एक यूजर ने रीट्वीट किया है –

Read Also – नवविवाहिता मामी को भांजे पर आया दिल, पति को छोड़ रचा ली भांजे से शादी, ​मामला जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

वहीं कुछ यूज़र ने फिल्मी स्टार का नाम लेकर इन पर निशाना साधा है तो वहीं कुछ यूजर ने लिखा कि शादी में निभाए जाने वाली रस्मों की कदर करनी चाहिए. किसी को भी इनसे छेड़छाड़ करने इजाजत नहीं है. तो वही दूसरे यूजर ने लिखा कि ‘शादी उनकी है उनको तय करना है कि कैसे करनी है. आपको संस्कृति की परवाह है तो आप लोगों को जागरूक करिए. सवाल करना तो सबसे आसान काम होता है।

Read Also –कोरोना के मरीजों में मौत का खतरा 92% से 98% तक कम, जाने पूरी खबर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस शादी समारोह के वीडियो में दूल्हा दुल्हन सात फेरे लेते हुए नजर आ रहे हैं इसी दौरान वह डांस करते हुए सात फेरे लेते हैं. वही उनके आसपास खड़े मेहमान दूल्हा दुल्हन का हौसला बढ़ा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button