लाइफस्टाइल

रात का राइस बच गया,तो टेंशन किसलिए उसका भी इस्तेमाल कीजिये बनाइये शानदार लज्जतदार चावल का पराठा

बचे हुए चावल से आप पराठा बनाकर खा सकते है। यह खाने में काफी टेस्टी होता है। ऐसे में आज हम आपके लिए बचे हुए चावल का पराठा बनाने की रेसिपी लेकर आए है।

सामग्री
चावल – 1 कटोरी
सूजी – 1/2 कटोरी
दही – 1/2 कटोरी
हरी मिर्च – 2
साबुत जीरा – 1/4 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/4 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
पानी जरूरत के अनुसार
तेल जरूरत के अनुसार

विधि

  • इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में चावल को अच्छे से मैश करें।
  • फिर अब इसमें सूजी, दही और पानी डालकर खूब अच्छे से फेंटते हुए मिला लें।
  • इसके बाद इसमें हरी मिर्च, जीरा, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिक्स करें।
  • अब मीडियम आंच पर तवा गरम करके इसपर तेल लगाकर चिकना करें।
  • फिर घोल को तवे पर पराठे जैसा गोलाकार में फैला दें और दोनों तरफ से पलटकर सेंक लें।
  • बचे हुए चावल का टेस्टी पराठा तैयार है।

Related Articles

Back to top button