लाइफस्टाइल

बढ़ी हुई पेट को करना चाहतें हैं कम तो तुरंत करें ये काम

गलत खान पान और लाइफस्टाइल के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिसमें वेट बढ़ना भी शामिल है। ऐसे में ज्यादातर लोगों का पेट निकल जाता है। इससे उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सही तरीके और सही समय पर खाना-पीना न होना लोगों के लिए मुसीबत का कारण बना हुआ है।

लोगों के मोटापे का एक कारण टाइम से खाना-पीना न होना भी है। आप रोजमर्रा की इन चीजों से आसानी से पेट की बढ़ी हुई चर्बी को कम कर सकते हैं। ये हैं वो घरेलू उपचार जिनसे आपका पेट जल्दी कम होगा सुबह नॉर्मल टी की बजाय एक कप ग्रीन टी पीने से जल्दी पेट को कम किया जा सकता है।

पेट की बढ़ी हुई चर्बी को कम करने के लिए ब्लैक कॉफी का भी सेवन कर सकते हैं।

यह पेट की अतिरिक्त चर्बी को बर्न कर देता है। रोज सुबह खाली पेट हल्के गुनगुने पानी में शहद और नींबू का रस मिलाकर पीने से पेट की चर्बी खत्म होती है।

पेट कम करने के लिए अजवाइन का पानी कारगर साबित होगा। इसके लिए रात को एक गिलास अजवाइन को पानी में भिगो दें।

सुबह इस पानी में शहद मिलाकर पीने से पेट कम होता है। ताजा फलों के रस से भी पेट की चर्बी घटती है। हफ्ते में 2-3 बार का खाना स्किप करके जूस पीयें।

Related Articles

Back to top button