लाइफस्टाइल

Saral Jeevan Bima Yojana 2021: कम आय वाले भी करवा सकते हैं बीमा, जानिए कितना मिलता है रिस्क कवर

Saral Jeevan Bima Yojana: अगर आप नये साल में लाइफ इंश्योरेंस खरीदने जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है. क्योंकि, नए साल में टर्म प्लान खरीदना बहुत आसान हो गया है. सरल जीवन बीमा योजना 2021 (Saral Jeevan Bima Yojana 2021) के तहत प्रीमियम भुगतान के तीन विकल्प होंगे जो कि नियमित प्रीमियम, 5 वर्ष और 10 वर्ष के लिए सीमित प्रीमियम भुगतान अवधि और सिंगल प्रीमियम होगा. सरल जीवन बीमा योजना में पॉलिसी शुरू होने से 45 दिन का वेटिंग पीरियड दिया जाएगा. इन 45 दिनों में पॉलिसी केवल दुर्घटना के कारण मृत्यु को कवर करेगी. सरल जीवन बीमा योजना के अंतर्गत सुसाइड के मामले में कोई क्लेम नहीं मिलेगाबीते 1 जनवरी, 2021 से सभी बीमा कंपनियां सरल जीवन बीमा पॉलिसी दे रही हैं. इसकी सबसे खास बात है कि आप कम प्रीमियम पर भी टर्म प्लान खरीद सकते हैं. इसका सबसे बड़ा फायदा कम आय वाले लोगों को होगा .

READ ALSO – ऐसे करें अपने बढ़े हुवे तोंद को कम, ये टिप्स हैं बहुत ही कारगर, जानें

बता दें, सरल जीवन बीमा पूरी तरह से टर्म लाइफ इंश्योरेंस प्रोडक्ट है. इसके तहत 18 से लेकर 65 साल तक की उम्र वाले लोग प्लान खरीद सकते हैं. जिसमें पॉलिसी की अवधि 4 साल से लेकर 40 साल तक की होगी. गाइडलाइंस के मुताबिक सरल जीवन बीमा में लोग 5 लाख से 25 लाख तक की पॉलिसी खरीद सकते हैं.

READ ALSO – योगासन करना सभी के लिए है फायदेमंद, जाने इन योगासनों से कैसे रखें खुद को फिट

नये साल में शुरू हुई सरल जीवन बीमा की खास बातें: सभी बीमा कंपनियों के नियम और शर्तें एकसमान होंगी, इसमें सम-एश्योर्ड कवर राशि होगी, यहां तक की प्रीमियम भी एक जैसा ही होगा. इसका फायदा यह होगा कि क्लेम के समय विवाद की आशंका बहुत कम हो जाएगी.

READ ALSO – इस नाम अक्षर वाले पति होते हैं पत्नी के गुलाम, मानते हैं हर वो बात जो चाहे बीबी

.सरल जीवन बीमा योजना (Saral Jeevan Bima Yojana) की शुरूआत जीवन बीमा योजनाओं की तरफ लोगों का रुझान बढ़ानने के लिए किया गया है. इस योजना के अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा लोगों को बीमा पॉलिसी से जोड़ने का मकसद तय किया गया है. अगर योजना धारक की मृत्यु हो जाती है तो नॉमिनी को कवर की राशि दे दी जाएगी.

Related Articles

Back to top button