देश विदेश
सड़क किनारे सो रहे 18 लोगों को डंपर ने कुचला, 13 की मौत, 5 गंभीर

सूरत. गुजरात के सूरत में भीषण दुर्घटना हुई। सोमवार की रात सूरत में एक ट्रक ने सड़क किनारे फुटपाथ पर सो रहे 18 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। पांच लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल कराया गया है। बाकी 5 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक सूरत में किम-मांडवी रोड पर एक बेकाबू डंपर ने सड़क के किनारे सो रहे 18 लोगों को कुचल दिया। हादसा रात 12 बजे के आसपास हुआ। ओवरटेक करने के दौरान डंपर ने गन्ने से भरे टैक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक ने स्टीयरिंग व्हील पर काबू खो दिया, जिससे डंपर फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर चढ़ गया। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई।




