लाइफस्टाइल

IRCTC दे रहा उत्तराखंड के पहाड़ों में घूमने का शानदार मौका, जानिये क्या है खाश

IRCTC उत्तराखंड के पहाड़ों में घूमने का मौका दे रहा है। इस पैकेज का नाम Hill Stations of Uttarakhand है। पैकेज में 8 दिन और 9 रात घूमने का मौका है। ट्रेन मंगलवार को हैदराबाद से खुलेगी। इस पैकेज टूर में जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क, मसूरी, कॉर्बेट, नैनीताल और रानीखेत शामिल होंगे। नैनीताल के बारे में कहा जाता है कि यह एक घाटी में स्थित है, जिसमें आम के आकार की झील है यह जगह पहाड़ों से घिरा हुआ है।

वहीं, रानीखेत एक हिल स्टेशन है। इसका नाम एक स्थानीय किंवदंती से मिलता है कि राजा सुधदेव ने अपनी रानी पद्मिनी का दिल जीत लिया, जिसने बाद में अपने निवास के लिए क्षेत्र चुना, इसे नाम दिया गया रानीखेत।

हालांकि इस क्षेत्र में कोई महल मौजूद नहीं है। यह पहले नेपाली नियम के तहत था और कुमाऊँनी (कुमाऊँ क्षेत्र के लोग) ने अपने समर्थ जनरल काशी नाथ अधिकारी के नेतृत्व में इसे जीता था।

पैकेज टैरिफ (3AC)

एक व्यक्ति के लिए- 30465

दो व्यक्तियों के लिए- 25425

स्टैण्डर्ड (SL)
एक व्यक्ति के लिए- 27365

दो व्यक्तियों के लिए- 22320

यात्रा की आगामी तिथि: 25-FEB-20

ट्रेन नंबर-12723, तेलंगाना एक्सप्रेस

पैकेज में क्या है शामिल

ट्रेन से 3A/SL यात्रा।

यात्रा कार्यक्रम के अनुसार A/C कमरे ने रूकने की सुविधा।

यात्रा कार्यक्रम के अनुसार A/C गाड़ी से यात्रा।

यात्रा कार्यक्रम के अनुसार सभी दर्शनीय स्थलों का भ्रमण।

यात्रा बीमा।

पैकेज में दी गई जानकारी के मुताबिक हिल स्टेशन पर रहने के दौरान गैर A/C डीलक्स कमरा उपलब्ध कराया जाएगा, घाट रोड या हिल स्टेशन पर वाहन चलाने के दौरान AC नहीं चलाया जाएगा.

यहां क्लिक कर देखें पैकज की पूरी डिटेल्स

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button