देश के इस जगह जाएंगे घूमने तो भूल जायेंगे विदेश, खूबसूरती में है नंबर एक

वैसे तो छुट्टियों में हर कोई घूमने जाना चाहता है पर अगर सही जगह का चुनाव न हो तो मजा किरकिरा हो जाता है। हमारे देश में भी ऐसी बहुत सी जगहें है जहाँ जाने के बाद आप विदेश जाना भूल जायेगे. ये जगहें विदेशों से भी खूबसूरत है, आज हम आपको तमिलनाडु में मौजूद कोडैकानल शहर के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ जाने के बाद आपको ये एहसास होगा की आप विदेश में हैं।
यह भी पढ़ें – अगर सफर में आती है आपको उल्टियां तो अपनाए इन नुस्खों को आराम से कटेगा सफर
बता दें कि तमिलनाडु का शहर कोडैकानल शहर बहुत ही सुन्दर और खूबसूरत है, ये शहर समुद्र तल से 2133 मीटर ऊंचाई पर मौजूद है जिसके कारण यहाँ बहुत ठण्ड रहती है. ये जगह इतनी खूबसूरत और शांत है की किसी का भी मन मोह लेती है. ये शहर पाली हिल के बीच में बसा हुआ है, यहाँ आप विशाल चट्टान, शांत झील, फलों के बगीचे और पाइन के जंगल देख सकते है।
यह भी पढ़ें –नहीं जानते होंगे आप मोज़े पहनकर सोने के फायदे, कई गंभीर परेशानियां होती है दूर
शहर में आप कुरिन्जी देख सकते हैं जो 12 साल में सिर्फ एक बार खिलते है. इसके अलावा यहां के खूबसूरत पहाड़ आपके छुटियों के मजे को चार गुना बढ़ा सकते हैं. यहां पर आप बेरिजम झील, ब्रायंट पार्क, बीयर शोला फॉल, सिल्वर कासकेड प्रपात और कोडईकनाल झील देख सकते है।
यह भी पढ़ें – खाली पेट चाय पीने से घटता है मेटाबॉलिज्म, बढ़ती है हार्ट रेट
यहां की खासियत खूबसूरत मंदिर है, इसके अलावा यहाँ भगवान मुरूगन को समर्पित यह मंदिर कोडईकनाल झील से 3.2 किमी की दूरी पर बना हुआ है. इस मंदिर में जाने के बाद आप उत्तर के मैदानों और पलानी की पहाड़ियों के सुन्दर नज़ारों का मजा ले सकते हैं।



