राशिफल - अध्यात्म

11 January 2021 – कैसा रहेगा आज का द‍िन, क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, जानिये आज का राशिफल

सभी राश‍ियों के लिए कैसा रहेगा आज का द‍िन, क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, जानिये मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ, मीन का दैनिक राशिफल

मेष – छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए काफी मेहनत करनी होगी। घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। किसी बात को लेकर जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले आगे बढ़ेंगे। आज खर्च ज्यादा हो सकता है। पुरानी बीमारी उभर सकती है। मित्रों की मदद से आपकी कुछ समस्या दूर होगी। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। दफ्तर किसी सहयोगी से अनबन होने की आशंका है। कार्यस्थल पर तनाव रहेगा।

वृषभ – जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। खानपान का ध्यान रखना होगा। बुजुर्गों को सेहत बिगड़ सकती है। आपकी मित्रों से मुलाकात होगी। विवाद सुलझेंगे। सुख-समृद्धि बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। दफ्तर में ज्यादा जिम्मेदारी के चलते थकान महसूस कर सकते हैं। कर्ज की रकम वापस मिलने की उम्मीद है। आज आप काफी सकारात्मक रहेंगे। जरूरतमंदों की मदद कर पाएंगे। किसी कार्य को लेकर बाहर जाना पड़ सकता है।

Read Also – Makar Sankranti 2021 – जानें कब है मकर संक्रांति, शुभ मुहूर्त एवं महत्व

मिथुन – मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। दिनचर्या में बदलाव लाएंगे। आपको धन लाभ होने की संभावना है। यात्रा को टालने का प्रयास करें। कार्य पूरा करने में आलस्य न करें। संतान पक्ष से लाभ होगा। विरोधियों पर हावी रहेंगे। आपको खुशखबरी मिलेगी। युवाओं को ज्यादा मेहनत करनी होगी। खर्च पर नियंत्रण रख पाएंगे। आज का दिन अच्छा बीतेगा। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। ईश्वर की आराधना में मन लगेगा। धार्मिक कार्य में शामिल होंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

कर्क – तनाव बढ़ सकता है। दफ्तर में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। किसी से विवाद होने की आशंका है। किसी योजना में निवेश कर सकते हैं। कुसंगति से हानि हो सकती है। शत्रु पक्ष से सावधान रहें। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। जोखिम के कार्य न करें। आय की स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक कार्यों के कारण बाहर जाना पड़ सकता है। पैतृक संपत्ति के मामलों को लेकर मतभेद उभर सकते हैं। परिवार में कलह का वातावरण रह सकता है। बुजुर्गों की सलाह लें।

Read Also – चाणक्य निति की इन बातों का करें पालन तो माँ लक्ष्मी का सदा रहेगा आशीर्वाद

सिंह – खुशखबरी मिलेगी। दिन अच्छा बीतेगा। आपको कारोबार में लाभ होगा। कार्यस्थल पर किसी से विवाद हो सकता है। रिश्तेदारों की ओर से कुछ जरूरी सूचना मिल सकती है। छात्रों को लाभ होगा। किसी को उधार देना पड़ सकता है। शासकीय कार्य आगे बढ़ेंगे। वित्तीय निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। बुजुर्गों की तबियत बिगड़ सकती है। योग-व्यायाम को अपना सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। दफ्तर में ज्यादा जिम्मेदारी रहेगी।

कन्या – कार्यस्थल पर असावधानी न बरतें। किसी काम में आपको नुकसान हो सकता है। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। किसी मित्र से मुलाकात होगी। आपको रिश्तेदारों की ओर से अप्रिय सूचना मिल सकती है। काम ज्यादा रहेगा। ऑफिस में अफसर से अनबन हो सकती है। अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें। गुस्से पर कंट्रोल करना होगा। नया काम शुरू कर सकते हैं। ऋण लेना पड़ सकता है। किसी को सलाह देने से बचें। खानपान का ध्यान रखें।

Read Also – इन चाणक्य नीतियों का करें जरूर पालन तो जीवन में खुलेंगे तरक्की के द्वार, जानें

तुला – अच्छी सूचना मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य की मदद से आपको लाभ होग। पारिवारिक जिम्मेदारी निभाने बाहर जाना पड़ सकता है। नए लोगों से मुलाकात होगी। कार्य आगे बढ़ेगा। प्रसन्नता रहेगी। आलस्य न करें। आज अपनी ज्यादातर जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। सुख-संपन्नता बनी रहेगी। मानसिक रूप से बेहद शांत रहेंगे। छात्रों को काफी मेहनत करनी होगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। प्यार बढ़ेगा। आज कुछ ज्यादा खर्च हो सकता है।

वृश्चिक – कार्यस्थल पर सुखद वातावरण रहेगा। आपको खुशखबरी मिलेगी। अनजान लोगों की मदद करते समय सावधान रहें। शत्रु पक्ष हावी रहेगा। ऑफिस में काम का दबाव रहेगा। किसी से अनबन हो सकती है। धन लाभ होने की संभावना है। कुछ विवाद दूर होंगे। आपके विचारों में परिवर्तन हो सकता है। संतान पक्ष की दिक्कतों को दूर कर पाएंगे। आपका दिन मिलाजुला रहेगा। असावधानी से दुर्घटना घट सकती है। जीवनसाथी की तबियत को लेकर चिंतित रह सकते हैं।

Read Also – मंगलवार को करें हनुमान जी की पूजा इस मंत्र से, हर मनोकामना होती है पूरी

धनु – सकारात्मक रहेंगे। रिश्तेदारों से विवाद दूर होने की संभावना है। परिवार का वातावरण सुखद रहेगा। कार्यस्थल का तनाव दूर होगा। दिनभर कई लोगों से मुलाकात होगी। धन-संपत्ति की स्थिति ठीक रहेगी। आपको लाभ होगा। छात्रों की परिश्रम करना होगा। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। जरूरतमंद की मदद कर पाएंगे। उधार की रकम वापस मिलेगी। सेहत ठीक रहेगी। बाहर का खाने से बचें। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

मकर – अपरिचितों से सावधान रहें। किसी विरोधी की वजह से आपको नुकसान हो सकता है। जोखिम न लें। वाहन चलाते समय सावधान रहें। खानपान का ध्यान रखना होगा। लाटरी, नशापान, जुआ आदि से दूर रहें। काम में मन लगेगा। बच्चों की समस्या हल कर पाएंगे। विवाहितों को बाहर जाना पड़ सकता है। जरूरी सूचना मिलेगी। कार्यस्थल पर वातावरण ठीक रहेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। जरूरी खर्च करेंगे। बुजुर्गों के अनुभव का लाभ मिलेगा। देर तक कार्य न करें। युवाओं को सफलता मिलेगी।

Read Also – श्रीराम के समय का यह मंदिर बताया जाता है क़ुतुबमिनार से भी ऊँचा, नहीं जानते होंगे आप

कुंभ – आपके कौशल की सराहना होगी। व्यवहार से सभी प्रभावित रहेंगे। स्वभाव में मधुरता रहेगी। अनिश्चितता दूर होगी। कर्ज की रकम वापस कर पाएंगे। धन लाभ होगा। गोपनीय चर्चा हर किसी के सामने न करें। फैसले लेने में अधीरता न दिखाएं। परिजनों से सामंजस्य बना रहेगा। किसी की वजह से आपको कुछ नुकसान हो सकता है। अनजान लोगों से दूर रहें। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आज धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आप प्रसन्न रहेंगे। दिन अच्छा बीतेगा। कार्यस्थल पर सराहना होगी।

मीन – आज आपको खुशखबरी मिलेगी। घूमने जाएंगे। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। परेशानी दूर होगी। दिनचर्या सुधरेगी। विवाद दूर होंगे। धन-संपत्ति की स्थिति ठीक रहेगी। कुसंगति को छोड़ें। खानपान का ध्यान रखेंं। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। तनाव दूर होगा। शत्रु पक्ष पर हावी रहेंगे। किसी को उधार दे सकते हैं। कारोबार अच्छा चलेगा। व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा पर जाएंगे। जिम्मेदारी को पूरी कर पाएंगे। कामकाज अच्छा चलेगा।

Related Articles

Back to top button