सावधान ! इन 5 चीजों का अधिक सेवन करने से कमजोर होता है इम्यून सिस्टम, आप भी जान ले
जब बीमारियों को रोकने की बात आती है, तो प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्यून सिस्टम शरीर की सबसे महत्वपूर्ण प्रणाली मानी जाती है. कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए हर कोई अपना इम्यून सिस्टम मजबूत करना चाहता है. ऐसा करना जरूरी भी है क्योंकि एक ओर कोरोना महामारी है और दूसरी ओर मानसून सीजन आ गया है, जिसमें मौसमी बीमारियां फैलती है. इन दिनों इम्यून सिस्टम को बढ़ाने के लिए लोग कई तरहों की चीजों का सेवन कर रहे हैं ऐसे में जानकारी ने होने के कारण कई लोग ऐसी चीजों का अधिक सेवन कर रहे हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने की जहग कमजोर कर देती हैं. इस आर्टिकल में आज हम आपको बताएंगे कि किन चीजों का अधिक सेवन करने से इम्यून सिस्टम कमजोर होता है. आइए इनके बारे में जानते हैं.
read also,,छग ब्रेकिंग – कोरोना का कहर, एक और विधायक पाए गए कोरोना पॉजिटिव
शराब का सेवन
हेल्थ डॉटकाम की खबर के अनुसार शराब का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है. यह बात सभी को पता है, लेकिन जो लोग शराब पी रहे हैं और अधिक मात्रा में इसका सेवन करते हैं उनका इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है. अधिक मात्रा में शराब का सेवन करने वाले लोगों को बीमारियों का खतरा अधिक रहता है.
नमक का ज्यादा सेवन
एक शोध में पता चला है कि अधिक मात्रा में नमक का सेवन करने से इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है. शोध में ये दावा किया गया है कि अधिक मात्रा में नमक का सेवन करने से शरीर की बैक्टीरिया से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है. इसके कारण इम्यून सिस्टम कमजोर होता है.
मीठा अधिक खाने से
मीठा चीजों का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है. मीठी चीजों का अधिक सेवन करने से डायबिटीज का खतरा भी रहता है. अगर आप अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाना चाहते हैं तो मीठी चीजों का सेवन कम कर दें.
अधिक मात्रा में कैफीन लेने से
अधिक मात्रा में कैफीन का सेवन करने से इम्यून सिस्टम कमजोर होता है. कैफीन का अधिक मात्रा में सेवन करने से सूजन की समस्या भी होने लगती है. अगर आप अपनी इम्यूनिटी को बढ़ाना चाहते हैं तो कैफीन का सेवन कम करें. इस बात का भी विशेष ध्यान रखें कि आपने सोने से 6 घंटे पहले कैफीन का सेवन नहीं करना है.
सोडा, एनर्जी ड्रिंक से है नुकसान
सोडा और एनर्जी ड्रिंक का सेवन करने से भी इम्यून सिस्टम कमजोर होता है. कई विशेषज्ञों के अनुसार सोडा और एनर्जी ड्रिंक का सेवन करने से स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ता है, इसलिए इन चीजों से परहेज करना चाहिए.



