छग ब्रेकिंग – कोरोना का कहर, एक और विधायक पाए गए कोरोना पॉजिटिव
महासमुंद – संसदीय सचिव और महासमुंद से विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर कोरोना पॉजिटिव पाए गए है. विनोद सेवन लाल चंद्राकर ने ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी है. उन्होंने लिखा-कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूँ। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं।
बता दे राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 33387 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में अब तक 17567 लोग ठीक हो चुके हैं। इससे राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 15533 हो गई है। वहीं इस महामारी से अब तक 287 लोगों की मौत भी हो चुकी है। जबकि आज 10 लोगों की मौत हुई है। राहत की खबर ये है की 578 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को गए हैं।




