inh24छत्तीसगढ़

बड़ी खबर – आज से छत्तीसगढ़ में दौड़ेंगी बसें, बस मालिकों ने लिया फैसला

कोरोना संक्रमण के चलते बंद हुई बस सेवाओं को आज से फिर चालू कर दिया गया हैं। बता दें कि देश भर में फैले कोरोना महामारी की वजह से बस मालिकों को काफी नुकसान उठाना पड़ा था जिसकी वजह से बस सेवाओं को बंद कर दीया गया था अब बस मालिकों की परिवहन मंत्री के साथ हुई अहम बैठक के बाद उनकी प्रमुख मांगों पर सहमति बन गई है और आज से बस सेवा की शुरुवात की जा रही है।

सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ कमलजीत सिंह ने ट्वीट कर आज से बस चलाए जाने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि मुश्किल स्थितियों में बस ऑपरेटर्ज़ द्वारा सकारात्मक प्रयास। कोरोना से बचते हुए सामान्य जनजीवन को वापस लाने की ओर कदम बढ़ाने होंगे।

Related Articles

Back to top button