दिल्ली – एनसीआर के प्रमुख शहर नोएडा में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। सेक्स रैकैट वेव मॉल में चल रहा था. मॉल में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट पर नोएडा पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस की टीम ने छापेमारी कर स्पा सेंटर से दर्जनों लड़कों और लड़कियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस को स्पा सेंटर से विभिन्न तरह की आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की हैं।
पुलिस को पिछले काफी समय से सेक्टर-18 में वेब मॉल में संचालित आनंदा स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियां होने की शिकायतें मिल रही थीं। इस मामले में कार्रवाई के लिए एक विशेष पुलिस टीम गठित की। पुलिस टीम ने बुधवार रात करीब 7 बजे स्पा सेंटर पर छापेमारी की। छापेमारी से स्पा सेंटर में अफरातफरी मच गई।
read also..मानवता हुई शर्मसार, बंदूक तानकर भांजी से मामा ने किया दुष्कर्म, चाची ने मारकर करवाया मुँह बंद
पुलिस ने छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर से 14 युवक और 14 युवतियों को पकड़ा है। इनमें से स्पा संचालक सुशील, उसका दोस्त और चार ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के तहत पुलिस ने सेंटर से नशीले पदार्थ सहित कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की हैं।
read also..छग – अश्लील फोटो व मैसेज वायरल करने वाले आरोपी हुवा गया गिरफ्तार, भेजता था अश्लील गाली गलौज व फोटो
पुलिस जांच में सामने आया है कि सेंटर में स्पा की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। इसके लिए दिल्ली और हरियाणा सहित अन्य जगहों से युवतियों को बुलाया जाता था। पुलिस सेंटर से पकड़े गए अन्य युवक-युवतियों के नाम व पते की जानकारी जुटा रही है। फिलहाल पुलिस ने स्पा सेंटर को सील कर दिया है।




