लाइफस्टाइल

Chocolate day 2021 – आखिर क्यों पसंद आती है लड़कियों को चॉकलेट, चॉकलेट डे पर करे इन प्यारे sms से

Happy Chocolate Day 2021 Date, Wishes Images, Quotes, Greetings: वेलेंटाइन के सप्ताह के तीसरे दिन को चॉकलेट डे के रूप में मनाया जाता है। चॉकलेट डे 9 फरवरी को वेलेंटाइन के सप्ताह के सबसे प्रतीक्षित दिन में से एक है। इसलिए वेलेंटाइन वीक अगर आप मना रहे हैं तो फूल और गिफ्ट्स के साथ चॉकलेट को भी शामिल करें। गुलाब की तरह ही, जब लड़कियों को चॉकलेट से भरा बॉक्स गिफ्ट किया जाता है, तो लड़कियां उन्हें पसंद करती हैं। वास्तव में आप चॉकलेट डे मना सकते हैं भले ही आप सिंगल हों। लड़कियों को चॉकलेट पसंद होता है।

आइए जानते हैं लड़कियों को चॉकलेट क्यों पसंद होता है-

  1. चॉकलेट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।
  2. चॉकलेट काफी स्वादिष्ट होता है।
  3. चॉकलेट बोरिंग फलों को स्वादिष्ट स्नैक्स में बदल देता है।
  4. चॉकलेट खुशी देता है।
  5. चॉकलेट अलग-अलग शेप में आता है।
  6. चॉकलेट दिल नहीं तोड़ता है।
  7. डार्क चॉकलेट वजन कंट्रोल करने में मदद करता है।

चॉकलेट के कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं:
– कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल करता है।
– हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।
– एंटी-इंफ्लेमेट्री इफेक्ट होता है।
– ब्लड फ्लो बेहतर करता है।
– स्ट्रोक के खतरे को कम करता है।

READ ALSO – Valentine Day 2021 Wishes – अपने लव पार्टनर को वैलेंटाइन डे पर भेजें ये मैसेज और शायरी…

दिन की शुरुआत करें चॉकलेट के साथ
चॉकलेट डे पर चॉकलेट के साथ दिन की शुरुआत करने से बेहतर और क्या हो सकता है। अगर आप चॉकलेट के साथ अपना दिन शुरू करेंगे तो पूरा दिन खुशनुमा होगा। ऐसे में ब्रेकफास्ट में चॉकलेट की एक डिश तो जरूर ट्राई करनी चाहिए।

Happy Chocolate Day कोट्स एंड विशेज
मुझे इन राहों में तेरा साथ चाहिए,
तन्हाइयों में तेरा हाथ चाहिए,
खुशियों से भरे इस संसार में तेरा प्यार चाहिए
Happy Chocolate Day

चॉकलेट डे पर करें चॉकलेट बाथ
आप चाहें तो मार्केट में रेडिमेड मिलने वाले चॉकलेट बाथ बॉम्ब का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर घर पर ही चॉकलेट बाथ या चॉकलेट बबल तैयार कर सकते हैं। इसके लिए कोको पाउडर, पाउडर मिल्क, कॉर्नस्टार्च, बेकिंग सोडा और इसेंशल ऑइल की कुछ बूदें डालकर चॉकलेट बाथ बॉम्ब तैयार करें

बॉडी बनेगी स्लिम
अगर आप रोजाना चॉकलेट का सेवन करते हैं तो आप फिट रह सकते हैं. चॉकलेट आपकी भूख को कंट्रोल करने में मदद करती है, साथ ही इससे आपका वजन भी कंट्रोल में रह सकता है।

डायबिटीज में भी चॉकलेट खाना फायदेमंद
अगर आपको ऐसा लगता है कि चॉकलेट खाने से आपका ब्लड शुगर बढ़ सकता है तो ऐसा नहीं है। कई शोध में ये बात सामने आई है कि चॉकलेट का सेवन करने से डायबिटीज का खतरा कम हो सकता है। यानि कि अगर आप चॉकलेट लवर हैं और जायबिटीज के डर की वजह से आप इसे खाने से कतरा रहे हैं तो आपको ऐसा करने

चॉकलेट खाने से स्किन में आती है चमक
डार्क चॉकलेट में मैग्नीशियम की अच्छी-खासी मात्रा होती है। इससे स्किन में चमक आ जाती है। त्वचा को निखारने में चॉकलेट बेहद कारगर साबित होता है। डार्क चॉकलेट में एंटीऑक्सीडेंट भी काफी मात्रा में होता है।

कैसे करें चॉकलेट गिफ्ट
आप चाहें तो अपने हाथों से चॉकलेट बना कर पार्टनर को गिफ्ट कर सकते हैं। चॉकलेट बनाना कोई कठिन नहीं है। पर अगर घर में चॉकलेट बना पाना संभव नहीं हो तो बाजार में एक से बढ़ कर एक बेहतरीन ब्रांड्स के चॉकलेट मिलते हैं, आप अपने साथी और दोस्त के लिए वहां से भी चॉकलेट खरीद सकते हैं।

क्यों मनाते हैं चॉकलेट डे – चॉकलेट को भी प्रेम दर्शाने का एक प्रतीक माना गया है। कहा जाता है कि चॉकलेट खाने से लव लाइफ अच्छी रहती है। चॉकलेट खाना काफी हेल्दी माना जाता है।

इस चॉकलेटी शायरी से करें अपने साथी की तारीफ
फाइव स्टार की तरह दिखते हो,
मंच की तरह शरमाते हो,
कैंडी की तरह जब तुम मुस्कुराते हो,
किट-कैट की कसम,
तूम बहुत सुंदर नजर आते हो

READ ALSO – जानिए क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन डे, क्या है इसके पीछे की कहानी..?

इस शायरी से दोस्ती में घोलें अधिक मिठास –

आज चॉकलेट डे है
चॉकलेट तो खिलाओ
मीठी-मीठी कोई बात तो सुनाओ
हैप्पी चॉकलेट डे

चॉकलेट की लत – लगातार चॉकलेट खाने से लोगों के शरीर को उसकी लत लग जाती है। हालांकि, ऐसा शुगर यानी चीनी युक्त सभी चीज़ों के साथ होता है। एक बार आपने इसका सेवन कम दिया तो शरीर में लत भी धीरे-धीरे खत्म हो जाती है।

चॉकलेट और चेहरे की मुस्कान – इसके अतिरिक्त चॉकलेट में डार्क कोको होता है जो शरीर में एनर्जी लेवल को बैलेंस्ड रखता है। इसे खाने से आपको खुशी मिलती है और आपके चेहरे पर हर दम मुस्कान झलकती है।

दर्द को करता है दूर – पीरियड के दिनों में लड़कियों को शुरू में बहुत दर्द का सामना करना पड़ सकता है। पीरियड्स के साथ ही सामान्य दर्द को दूर करने के लिए भी कई बार लड़कियां चॉकलेट खाना पसंद करती है।

चॉकलेट रखे त्वचा को जवान – चॉकलेट में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, ये त्वचा पर दिखने वाले बढ़ती उम्र के लक्षणों और झुर्रियों को कम करते हैं। इससे आपकी त्वचा जवान नजर आती है।

चॉकलेट खाने से मिलती है खुशी – चॉकलेट शरीर में सेरोटोनिन पैदा करने में मदद करता है, जिसे खुशी देने वाला हार्मोन माना जाता है। ये खुशी हार्मोन मनोदशा को नियंत्रित करता है और आपके मूड को स्टेबल रखने में मदद करता है। चॉकलेट महिलाओं में होने वाले अवसाद तक को कम करता है।

READ ALSO – Valentine Special – जाने रोज डे पर कौन सा गुलाब दें अपने साथी को, कर लें तैयारी प्यार के इजहार की

मीठा स्वाद – मीठा स्वाद कई लोगों की कमजोरी है। डॉक्टर के मना करने के बावजूद कई लोग खुद को मीठा खाने से नहीं रोक पाते हैं।

चॉकलेट खाने से मूड हो जाता है गुड – चॉकलेट में मौजूद फिनीलेथाईलामाइन मूड को बेहतर बनाने में कारगर होता है। इस स्थिति में लड़कियां जब चॉकलेट खाती हैं तो उन्हें कोको और चीनी से एनर्जी मिलती है। वहीं फिनीलेथाईलामाइन उनके मूड को बदलने में मदद करता है।

चॉकलेट में मौजूद होते हैं एंटी एजिंग गुण – वैज्ञानिकों की मानें तो चॉकलेट में मौजूद कोको फ्लैवनॉल बढ़ती उम्र के लक्षणों को जल्दी आने से रोकता है। वहीं एक अमेरिकी अध्ययन के मुताबिक, रोजाना हॉट चॉकलेट के दो कप पीने से उम्रदराज लोगों का मानसिक स्वास्थ अच्छा रहता है और

Related Articles

Back to top button