देश विदेश

हैरतअंगेज – प्रेमी ने किया शादी से इंकार तो गुप्तांग काटकर बनाया डिश और खिलाया नौकरों को, हत्या कर टुकड़ों को खिलाया कुत्तों को

UAE में एक महिला ने अपने प्रेमी को इतनी बुरी मौत दी है जिसे सुनकर आप के होश उड़ जायेंगे. प्रेमी का किसी और महिला से शादी करना प्रेमिका बर्दास्त नहीं कर पाई और उसने गुस्से में आकर अपने प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया. महिला ने प्रेमी के गुप्तांग काटे इसके बाद उसका डिश बनाकर मजदूरों को खिला दिया. वहीँ बाकी बचे बॉडीपार्ट्स को कुत्तों के हवाले कर दिया. दरअसल 30 वर्षीय मोरक्कन महिला और युवक तकरीबन सात साल से रिलेशनशिप में थे. लड़का महिला से लगभग 10 साल छोटा बताया जा रहा है।

महिला के जूनून का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जब प्रेमी ने किसी और महिला से शादी करने की बात उसे बताई तो वो इसे सह नहीं पाई और पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया. इसके बाद महिला ने बर्बरता से युवक की हत्या कर दी. उसे अपने प्रेमी से इतनी नफरत हो गई थी कि उसने मौत के बाद उसके शरीर की भी दुर्दशा कर दी. महिला ने प्रेमी का गुप्तांग काटकर अरब देशों में काफी पसंद किया जाने वाला Machboos नाम का डिश बनाया।

आपको बता दें कि Machboos को बहरीन का राष्ट्रीय डिश भी कहा जाता है. महिला ने डिश बनाने के बाद उसे पास की ही साइट में काम कर रहे पाकिस्तानी मजदूरों को खिला दिया। कोर्ट रिपोर्ट का कहना है कि महिला ने युवक के शरीर के हिस्सों को कुत्तों को खिला दिया, कुत्ते युवक की हड्डी भी चट कर गए।

युवक की लाश को महिला ने इतनी योजनाबद्ध तरीके से ठिकाने लगाया कि किसी को उसकी मौत की भनक तक नहीं लगी. लेकिन कहते है न कि शातिर से शातिर अपराधी भी सबूत छोड़ जाता है. यही उस महिला के साथ भी हुआ. एक दिन युवक का भाई तलाश करते हुए उस महिला के घर जा पहुंचा और यहीं से महिला का खेल बिगड़ता चला गया।

दरअसल युवक के भाई को महिला के घर में रखे मिक्सर में एक दांत मिला. इसके बाद उसे महिला पर शक हो गया. उसने पुलिस को इसकी खबर दी. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उस महिला को गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो महिला ने सच्चाई के हर परत को एक-एक कर खोलना शुरू कर दिया. महिला ने माना कि उसकी हत्या उसने खुद ही की थी. फिलहाल कोर्ट ने उसकी मनोवैज्ञानिक जांच कराने का आदेश पुलिस को दिया है।

Related Articles

Back to top button