inh24छत्तीसगढ़

छग – अश्लील फोटो व मैसेज वायरल करने वाले आरोपी हुवा गया गिरफ्तार, भेजता था अश्लील गाली गलौज व फोटो

कुश अग्रवाल – सिटी कोतवाली थाना बलौदा बाजार में पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर आरोपी सलमान पिता अब्दुल सलाम के खिलाफ धारा 294 506 354 509 बी 67a के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सलमान शेख करीब 6 माह से पीड़िता के घर के सामने आकर अश्लील गाली गलौज करता था और मना करने पर बच्चों को मारने की धमकी देता था एवं अश्लील हरकतें करता था।

इसके साथ ही युवक व्हाट्सएप में गंदी गंदी फोटो अपलोड कर पीड़िता के रिश्तेदार के पास भेजा था इसके अलावा फेसबुक में अपलोड कर दूंगा कर कह कर ब्लैक मेलिंग करता था। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली बलौदा बाजार में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश की गई वहीं आरोपी गिरफ्तारी के डर से अपने निवास स्थान से फरार था उधर कोतवाली पुलिस व साइबर सेल की मदद से आरोपी को हिरासत में लिया गया।

आरोपी से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया तो आरोपी के मोबाइल को जप्त कर रिमांड में पेश कर जेल भेज दिया गया है उपरोक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक पुरुषोत्तम कुर्रे आरक्षक विवेकानंद सिन्हा राजेंद्र साहू दीपक साहू एवं साइबर सेल से कुमार जयसवाल का विशेष योगदान रहा। पीड़िता के मना करने पर भी लगातार धमकी देता था और ब्लैकमेलिंग करता था।आरोपी सलमान शेख के ख़िलाफ़ थाना सिटी कोतवाली में पीछा करने व मोबाइल में अशलील फोटो भेजने , आई.टी. एक्ट सहित अन्य धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया।

Related Articles

Back to top button