inh24छत्तीसगढ़
Trending

Big breaking – छत्तीसगढ़ में फटा कोरोना बम, प्रदेश में एक साथ 16 नए कोरोना पॉजिटिव

छत्तीसगढ़ में कोरबा जिले में फिर एक बार कोरोना बम फटा हुआ है। प्रदेश में एक साथ 16 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ मिले हैं। 16 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों में से कोरबा जिले से 13 मरीज, कांकेर जिला से 2 मरीज और बेमेतरा जिले से 1 मरीज मिलें हैं। अस्पताल में इनकी भर्ती प्रक्रिया जारी है। एक साथ बड़ी संख्या में कोरोना मरीज मिलने से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

गौरतलब है कि कोरबा जिले में अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। जानकारी के मुताबिक कोरबा में कोरोना संक्रमित मिले सभी मरीज प्रवासी मजदूर हैं। छग में एक साथ 13 मरीज में एक ही जिले में पहली बार मिले हैं।

छत्तीसगढ़ में अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 146 हो गयी है। राजधानी रायपुर में कुल 8, बालोद में 14, दुर्ग में 10, राजनांदगांव में 10, कर्वधा में 8, बलौदाबाजार में 8, गरियाबंद में 1, बिलासपुर में 8, रायगढ़ में 5, कोरबा में 42, जांजगीर में 14, मुंगेली में 3, सरगुजा में 3, कोरिया में 1, सूरजपुर में 7, बेमेतरा में 1, कांकेर में 3 मरीज मिला है।

Related Articles

Back to top button