छत्तीसगढ़

जशपुर – शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी, 5 महीने तक नाबालिग के जिस्म से खेलता रहा युवक – cgtop36.com


पत्थलगांव पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी की (Rape accused arrested in Jashpur Pathalgaon ) है. आरोपी ने पहले नाबालिग को अपने प्रेम जाल में फंसाया. फिर उसे शादी का झांसा दिया. जब लड़की शादी के झांसे में आ गई तो आरोपी ने उसे घर से भगाने का प्लान बनाया. नाबालिग जब स्कूल से वापस लौट रही थी तो उसे लेकर भाग गया. परिजनों ने जब थाने में शिकायत की तो आरोपी की तलाश शुरू हुई. मोबाइल नहीं होने के कारण आरोपी तत्काल पकड़ा नहीं जा सका. 5 महीने बाद पुलिस को आरोपी के बारे में एक क्लू मिला. तब तक आरोपी नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर चुका था.

मिली जानकारी के मुताबिक थाना पत्थलगांव क्षेत्र निवासी 38 वर्षीय प्रार्थी ने 19 अक्टूबर 2021 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी स्कूल से वापस नहीं लौटी है. परिजनों ने कमलेश चौहान नामक शख्स पर नाबालिग को भगा ले जाने का शक जाहिर किया. जिसके बाद पुलिस ने मामले में धारा 363 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर संदेही आरोपी के पूंजीपथरा जिला-रायगढ़ में होने की जानकारी मिली. जिसके बाद तत्काल पत्थलगांव से पुलिस टीम पूंजीपथरा पहुंची. यहां कमलेश बताए गए लोकेशन पर नाबालिग के साथ मिला. नाबालिग से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि कमलेश ने पहले उसे शादी करने के झांसे में फंसाया फिर अपने साथ महाराष्ट्र लेकर चला गया. कई दिनों तक वहां दोनों साथ रहे. इस दौरान कमलेश ने नाबालिग के साथ कई बार दुष्कर्म किया.

मामले में पुलिस ने आरोपी कमलेश चौहान निवासी महादेव टिकरा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है. वहीं आरोपी को पकड़ने और नाबालिग लड़की को बरामद करने में निरीक्षक एनएल राठिया, आर कमलेश्वर वर्मा, आर अजय खेस की महत्वपूर्ण भूमिका रही.



Related Articles

Back to top button