युवक की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर खुन से सनी मिली लाश |

धमतरी। CG NEWS :धमतरी जिले में एक युवक की बिस्तर में खुन से सना हुआ लाश मिली है लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि जिस बिस्तर में युवक सोया था उसी बिस्तर में युवक की खुन से सनी लाश मिली है। जानकारी के मुताबिक मामला रूद्री थाना इलाके के बाजारपारा का बताया जा रहा है। जहाँ गणेश पटेल नाम के युवक की घर के बिस्तर में शव मिला है।
वहीं, बिस्तर में शव के पास चाकू और हसियां भी पड़ा हुआ मिला है। यह आशंका जताई जा रही है कि किसी ने युवक की हत्या कर शव को बिस्तर में छोड़ दिया। बताया जा रहा युवक की पत्नी मायके गयी हुई है। घटना की जानकारी उसकी पत्नी को जानकारी दे दी गई है। इसकी सूचना मिलते ही रूद्री टीआई सहित टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी है। इधर, फारेंसिक टीम को भी इक्तिला कर दिया गया है।
read also – तेंदूपत्ता तोड़ने गए एक ग्रामीण पर दो भालू ने किया हमला, ग्रामीण के सिर, हाथ- पैर में आई है गंभीर चोट
जानकारी के मुताबिक मामला रूद्री थाना इलाके के बाजारपारा का बताया जा रहा है। जहाँ गणेश पटेल नाम के युवक की घर के बिस्तर में शव मिला है। वहीं, बिस्तर में चाकू भी मिला और पास में हसियां भी पड़ा हुआ मिला है। यह आशंका जताई जा रही है कि किसी ने युवक की हत्या कर शव को बिस्तर में छोड़ दिया। बताया जा रहा युवक की पत्नी मायके गयी हुई है। उसे इसकी जानकारी दे दी गई है।
इधर, पुलिस लोगों से पूछताछ कर हर एक एंगल से जांच शुरु कर दी है। इधर फारेंसिक की टीम भी मौके पर पहुँच रही है। पीएम रिपोर्ट और लिहाजा जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की मामला क्या है। इसी कड़ी में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।



