छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में कल होगी छुट्टी, राज्य सरकार ने जारी की अधिसूचना
प्रदेश में लगातार आ रहे संक्रमण के मामलो के चलते राज्य सरकार ने कल प्रदेश में छुट्टी की घोषणा की है। राज्य सरकार ने इसके लिए अधिसूचना जारी की है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक महीने के चौथे शनिवार यानि 23 मई को पूरे छत्तीसगढ़ में सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।

गौरतलब है कि कि कोरोना के मद्देनजर सीएम भूपेश बघेल ने मई महीने में हर शनिवार और रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया है। इस दौरान दफ्तर और अन्य कार्यालय खुले रहते थे पर आम जनता के लिए लॉक डाउन का पालन अनिवार्य था।




