बलौदाबाजार – हम सब तैयार है,टीकाकरण अनिवार्य है नारे के साथ टीकाकरण अभियान में आयी तेजी
जनप्रतिनिधि,महिला समूह के सदस्यों सहित अधिकारी एवं कर्मचारी कर रहें है प्रचार-प्रसार

कुश अग्रवाल बलौदाबाजार – शत प्रतिशत टीकाकरण के उद्देश्य से जिलें में हम सब तैयार है,टीकाकरण अनिवार्य है नारे के साथ टीकाकरण अभियान शुरु किया गया है। कलेक्टर सुनील कुमार जैन के निर्देश पर इस अभियान के तहत गावों गावों एवं नगरों में टीकाकरण को लेकर फैलायी जा रही अफवाहों के खिलाफ सघन प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जिलें के जनप्रतिनिधियों,विभिन्न समाजों के प्रमुखों,महिला समूह के सदस्यों सहित अधिकारी एवं कर्मचारी गांव गांव जाकर लोगो को जागरूक एवं टीकाकरण के प्रेरित कर रहें है।
जिला स्तर में नियुक्त प्रभारी अधिकारी भी गावों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रोजगार सहायकों,सरपंच,पंच कोटवारों,सचिव एवं पटवारी के साथ मिलकर डोर टू डोर संपर्क को लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रहें है। इस तारतम्य में बिलाईगढ़ विकासखंड वरिष्ठ नागरिकों एवं नवचारी शिक्षक स्वयं के खर्च तथा प्रयासों से शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता के लिए आगें आ रहें है।
कोरोना टीकाकरण जागरुकता अभियान एवं स्कूल प्रवेश रथ को एसडीएम बजरंग दुबे द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। यह जागरूकता रथ पूरे बिलाईगढ़ विकासखंड में भ्रमण करते हुए लोगों को टीकाकरण एवं बच्चों को स्कूलों में प्रवेश कराने हेतु जागरूक करेगा। इस अभियान के मुख्य नेतृत्व कर्ता प्राथमिक शाला छिर्रा में पदस्थ सहायक शिक्षक महेत्तर लाल देवांगन एवं काटीपार विद्यालय के सहायक शिक्षक विनोद डड़सेना हैं।
कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने शिक्षकों के इस अभियान की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि गांव में शिक्षकों का प्रभाव बहुत अधिक होता है,सभी उनकी बातों का मान करते हैं अतःटीकाकरण अभियान में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी एस एन साहू,सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी पी सोनी,बीआरसीसी आर के भोई सहित स्वास्थ्य नगरीय निकाय सहित पंचायत विभाग के अधिकारी कर्मचारी गण उपास्थित रहे।




