inh24छत्तीसगढ़

अच्छी खबर – छत्तीसगढ़ के इस हॉस्पिटल में कोरोना संक्रमित महिला ने दिया स्वस्थ शिशु को जन्म

सरगुजा जिले से अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। यहां मेडिकल कालेज स्थित कोविड वार्ड में रविवार-सोमवार के दरम्यानी रात्रि में कोरोना संक्रमित महिला ने एक स्वस्थ पुत्री को जन्म दिया है।

मेडिकल कॉलेज से प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरजपुर जिले के कोरोना संक्रमित महिला डिलीवरी हेतु रिफर होकर रविवार रात्रि में मेडिकल कॉलेज आयी। यहां चिकित्सकों की निगरानी में रात्रि में ही सामान्य प्रसव से महिला ने एक स्वस्थ पुत्री को जन्म दिया। शिशु को एसएनसीयू में बेहतर देख-भाल हेतु रखा गया है।

Delhi Lockdown – शराब खरीदने आई महिला ने शराब खरीदने बताई जो वजह तो चौंक गए लोग, वायरल हो रहा वीडियो

Related Articles

Back to top button