दंतेवाड़ा जिले में पुलिस और नक्सली मुठभेड़ की खबर आई है।मिली जानकारी के मुताबिक नीलावाया में हुए मुठभेड़ में जवानों ने पांच लाख के इनामी नक्सली को ढेर कर दिया। वहीं मौके से एक पिस्टल समेत अन्य सामान बरामद किया है।
Read Also – Delhi Lockdown – शराब खरीदने आई महिला ने शराब खरीदने बताई जो वजह तो चौंक गए लोग, वायरल हो रहा वीडियो
बताया जा रहा है कि अरनपुर थाना क्षेत्र के नीलावाया में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गया। जवानों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर पांच लाख के इनामी नक्सली को मार गिराया। शव की पहचान मलंगीर एरिया कमेटी के सदस्य नक्सली कोसा के रूप में की है। सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से एक पिस्टल सहित अन्य सामान बरामद किया।




