ड्रग मामले में बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय और उनके कज़िन अक्षय ओबेरॉय के घर बेंगलुरु पुलिस ने छापा मारा है. पूछताछ के बाद बेंगलुरु सेंट्रल क्राइम ब्रांच की टीम विवेक ओबरॉय के घर से अब निकल गई है. विवेक ओबरॉय के घर की तलाशी के साथ-साथ ओबरॉय परिवार से पूछताछ भी हुई. संडलवुड ड्रग मामले में फरार आरोपी आदित्य अल्वा विवेक ओबरॉय के रिश्तेदार हैं. आदित्य अल्वा की बहन से विवेक ओबेरॉय की शादी हुई है।
read also..इस मशहूर अदाकारा ने सात महीने में सात बार कराया कोरोना टेस्ट, जानिये क्या है वजह
बता दें की विवेक के घर के बाद बेंगलुरु पुलिस ने उनके कज़िन अक्षय ओबेरॉय के घर पर भी छापेमारी की. अक्षय ओबेरॉय का घर विवेक के जुहू घर से 200 मीटर दूरी पर है जो ISCON मंदिर के सामने है. यहां भी पुलिस ने पूछताछ की है. बता दें कि विवेक ओबेरॉय ने प्रियंका अल्वा के साथ शादी रचाई है जो आदित्य अल्वा की बहन हैं।
read also..आप जानतें है भीष्म पितामह उर्फ मुकेश खन्ना ने क्यों नहीं की शादी, बताई ये वजह
मिडिया के मुताबिक, बेंगलुरु सेंट्रल क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि आदित्य अल्वा, विवेक ओबेरॉय के घर में मौजूद हैं. इस जानकारी के बाद ही एक्टर के घर पर छापेमारी की गई. विवेक के साले आदित्य अल्वा उस वक्त से फरार है, जब से पुलिस ने संडलवुड स्टार रागिनी द्विवेदी के घर पर छापा मारा था. रागिनी द्विवेदी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. बता दें कि आदित्य अल्वा के दिवंगत पिता जीवनराज अल्वा अपने समय के सबसे शक्तिशाली मंत्रियों और नेताओं में से एक थे ।
read also..PUBG गेम के जरिए दोस्ती कर, नाबालिग से किया गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार
read also..कभी लाल बत्ती वाली गाड़ी में घूमती थी ये महिला, आज बकरियां चरा कर पाल रही है अपना पेट




