इस मशहूर अदाकारा ने सात महीने में सात बार कराया कोरोना टेस्ट, जानिये क्या है वजह
कोरोना संक्रमण के इस दौर में समूचा विश्व परेशान है। इस दौर में मशहूर अदाकारा मौनी रॉय ने अनेक देशों की यात्रा कर ली है। बीते 7 महीनों के दौरान उन्होंने अपना ज्यादातर वक्त देश के बाहर यूएई, लंदन एवं मालदीव जैसे देशों में बिताया है और इसके साथ ही बीते 7 महीने में वह 7 बार कोरोना का टेस्ट करा चुकी हैं।
उन्होंने बताया कि ये कुछ असहज और तकलीफदेह होता है परन्तु इसे कराना काफी अधिक जरूरी है। मौनी ने अपना जन्मदिन भी मालदीव में सेलिब्रेट किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि जैसे ही आप मालदीप पहुंचते हैं वैसे ही डॉक्टर्स आपका टेस्ट करते हैं एवं इसकी रिपोर्ट अगले दिन सवेरे आ जाती है। मौनी ने कहा कि एक बार आपका टेस्ट नेगेटिव आ गया तत्पश्चात आपको बीच पर बिना मास्क के भी घूमने की अनुमति होती है।
आपको बता दें कि मौनी निर्देशक अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, अक्किनेनी नागार्जुन तथा डिंपल कपाड़िया जैसे दिग्गज कलाकारों संग नजर आएगी। कहा जा रहा है कि फिल्म में मौनी खलनायक की भूमिका में नजर आएगी।




