inh24छत्तीसगढ़

गरियाबंद- अपचारी बालक द्वारा अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर 5000 रूपये की मांग करने वाले नाबालिक को भेजा बाल संप्रेक्षण गृह

गिरिश गुप्ता गरियाबंद/छूरा:-मामला गरियाबंद जिले के थाना छुरा क्षेत्र की है जहां नाबालिक पीड़िता द्वारा दिनांक 07.09.2021 को थाना छुरा पहुंचकर रिपोर्ट लिखाई कि बाल अपचारी द्वारा पीड़िता से विडियो कॉल दौरान पीड़िता की अश्लील वीडियों रिकार्डिंग कर उसकी क्लीप तैयार कर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 5000 रूपये की मांग की गई थी। नाबालिग पीड़िता द्वारा उक्त घटना की जानकारी अपने परिजनों को देकर थाना छुरा में सूचना दी गई।

मामले को गम्भीरता से लेते हुए छूरा थाना प्रभारी निरीक्षक संजय पुंढीर द्वारा उक्त सूचना को तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए बाल अपचारी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर बाल अपचारी की पतासाजी शुरू की गई थी । पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर द्वारा थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया एवं उनके मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, संतोष महतो के दिशा निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरियाबंद संजय ध्रुव के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी छुरा निरीक्षक संजय पुंढीर द्वारा तत्काल अपनी पुलिस टीम के साथ बाल अपचारी की पतासाजी हेतु रवाना हो गये दौरान मुखबिर सूचना पर अपचारी बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।


उपरोक्त कार्यवाही में थाना छुरा के निरीक्षक संजय पुंढीर, सउनि० श्रवण विश्वकर्मा, आरक्षक माधव साहू, जोहन आदित्य, नरेन्द्र साहू, महिला सैनिक पुजा चंद्राकर, लकेश्वरी ध्रुव की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button