Big Breaking – रेलवे कॉलोनी में मकान की छत गिरने से 3 बच्चों समेत 5 की मौत |

यूपी की राजधानी लखनऊ में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां की सालों पुरानी बनी रेलवे कॉलोनी में एक मकान की छत भरभराकर गिर गई। जिसकी वजह से 3 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत हो गई है। ये कॉलोमी आलमबाग के आनंद नगर फतेह अली चौराहे के किनारे बनी है।
बता दें ति इस हादसे की खबर सुनते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है और पुलिस-प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है। मृतकों में सतीश चंद्र (40), सरोजनी देवी (35), हर्षित (13), हर्षिता (10) और अंश (5) शामिल हैं। डीसीपी पूर्व हृदेश कुमार ने बताया कि पुरानी रेलवे कॉलोनी में घर की छत ढह गई। परिवार के पांच लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बता दें कि उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की फतेह अली कॉलोनी में करीब 200 परिवार रहते हैं। कॉलोनी के ज्यादातर मकान जर्जर हैं और कंडम घोषित किए जा चुके हैं। बावजूद इसके रेलवे प्रशासन ने लोगों से मकान खाली नहीं करवाए और लोग रह रहे हैं। जिसके चलते हादसा हुआ।
जिस मकान की छत गिरी उस वक्त मकान में रांच लोग थे, जिनकी मौत मलबे में दबने से हुई है। सतीश चंद्र के पिता रामचंद्र पहले रेलवे में थे जिनकी मृत्यु के बाद मां का भी निधन हो गया और सतीश चंद्र को अनुकंपा पर नौकरी मिलने की उम्मीद थी।सतीश अपने परिवार के साथ यहां रहते थे जबकि सतीश के भाई अमित भी रेलवे में है।
डिप्टी सीएम ने जताया दु:ख, त्वरित राहत कार्य के दिए निर्देश
वहीं इस हादसे पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने गहरा दु:ख जताते हुए त्वरित राहत कार्य के निर्देश दिए हैं। वहीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने घटना का संज्ञान लेते हुए तुरंत ही स्थानीय अधिकारियों से वार्ता कर राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।उन्होंने बताया कि रेलवे का यह मकान काफी पुराना था। अन्य कोई व्यक्ति इसमें फंसा ना हो। इस कारण मलबे को तुरंत हटाया जा रहा है। डिप्टी सीएम ने आश्वासन दिया है कि पीड़ित परिवार के शेष परिजनों को सरकार की ओर से हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी।
#WATCH | Lucknow, UP | The roof of a house collapsed in the Old Railway Colony of Anand Nagar area. Five members of the family were rescued from the debris and taken to the hospital where doctors declared them dead: DCP East Hridesh Kumar pic.twitter.com/ai8zyI2VOw
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 16, 2023



