PUBG गेम के जरिए दोस्ती कर, नाबालिग से किया गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार
भोपाल – प्रदेश में दुष्कर्म के मामले सबसे ज्यादा बढ़ गए हैं, बीते दिनों से तेजी से ऐसी खबरें सामने आ रही हैं। अब खबर है की मध्यप्रदेश की राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित नाबालिग के लिए पब्जी गेम सामूहिक दुष्कर्म का कारण बना है।
बता दें की भोपाल के अशोका गार्डन निवासी नाबालिग की दोस्ती ऑनलाइन पब्जी गेम खेलने के दौरान हुई थी, नाबालिक गेम खेलते समय आरोपियों के संपर्क में आई थी, वही आरोपियों ने कुछ दिनों के बाद किशोरी को मिलने के बहाने बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, आरोपियों ने दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया और लगातार ब्लैकमेल कर, अलग-अलग स्थान अशोका गार्डन, एमपी नगर समेत कई इलाकों पर आरोपी सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
अशोका गार्डन पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर गैंगरेप के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, किशोरी ने शिकायत की थी कि पब्जी गेम खेलने के दौरान उसकी आरोपियों से दोस्ती हुई, जिन्होंने उससे मिलने के बहाने बुलाकर गैंगरेप किया। बुधवार को किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों फुजैल खान, रिजवान खान और फरहान अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रंभा नगर, थाना गौतम नगर के रहने वाले हैं




