टाटा स्काई के ग्राहकों के लिए खुशखबरी, दो महीने तक मिलेगी ऐसे फ्री सर्विस, जानिए आपके फायदे का सौदा
Tata sky कंपनी की ओर से ये ऑफर यूजर्स को कैशबैक के तौर पर दिया जा रहा
TATA Sky के यूजर्स के लिए खुशखबरी है. यूजर्स अब 2 महीनें तक फ्री में टीवी देख सकते हैं. इसके लिए यूजर्स को ICICI बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से 6 या 12 महीने का एक बार में रीचार्ज कराना होगा. कंपनी की ओर से ये ऑफर यूजर्स को कैशबैक के तौर पर दिया जा रहा है. TATA Sky के इस ऑफर का फायदा लेने के लिए यूजर्स को 31 अक्टूबर तक अपना टीवी रीचार्ज कराना होगा.
TATA Sky का कैशबैक ऑफर
DTH कंपनी TATA Sky 12 महीने का सब्सक्रिप्शन लेने पर यूजर्स को 2 महीने का रिचार्ज कैशबैक दे रही है. वहीं 6 महीने का सब्सक्रिप्शन लेने पर यूजर्स को एक महीने का रिचार्ज कैशबैक के तौर पर मिलेंगा.
ऑफर 31 अक्टूबर तक वैलिड
DTH कंपनी TATA Sky का यह ऑफर 31 अक्टूबर तक वैलिड है. इस ऑफर का फायदा कंपनी की वेबसाइट और मोबाइल ऐप से रीचार्ज करने पर ही मिलेगा. DTH कंपनी TATA Sky के अनुसार कैशबैक अमाउंट यूजर्स के अकाउंट में 7 दिनों के अंदर वापस आ जाएगा. यदि यूजर्स दो महीने के कैशबैक वाले प्लन में रिचार्ज कराते है. तो पहले महीने का कैशबैक अमाउंट 48 घंटे और दूसरे महीने का कैशबैक अमाउंट 7 दिनों में यूजर्स के अकाउंट में क्रेडिट हो जाएगा.
बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट से भी मिल रहा है ऑफर
टेलिकॉम टॉक की रिपोर्ट के अनुसार TATA Sky का कैशबैक ऑफर बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट कार्ड पर भी दिया जा रहा है. बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्ड पर यह ऑफर 30 नवंबर तक वैलिड है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह ऑफर टाटा स्काई अकाउंट के ऐक्टिवेशन वाले दिन कराए गए रिचार्ज के लिए उपलब्ध नहीं है. वहीं ऑफर से जुड़े और अधिक डीटेल के लिए कंपनी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.



