छत्तीसगढ़ – कोरबा में सोमवार सुबह एक हाथी के बच्चे का शव तालाब के किनारे पड़ा हुआ मिला है। उसकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। मामला कटघोरा वन मंडल के लालपुर गांव का है। यहां 10 माह में हाथियों के दो बच्चों और एक मादा हाथी की मौत हो चुकी है।
read also..छत्तीसगढ़ – नौकरी लगाने और जमीन खरीदने के नाम पर ठगी करने वाले प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार कटघोरा वन मंडल में केदई रेंज के लालपुर गांव में सोमवार सुबह तालाब किनारे हाथी के बच्चे का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। बच्चे की सूंड़ में चोट के निशान भी हैं। आशंका जताई जा रही है कि चोट लगने के कारण उसकी मौत हुई होगी। हालांकि अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। वन विभाग की टीम जांच कर रही है।
read also..अगर ज्यादा कीमत में बिक रही है शराब तो इस नंबर पर करें शिकायत, व्हाट्सप्प पर भी होगी शिकायत
read also..राजधानी रायपुर में फिर मर्डर, इस इलाके में मिली खून से लथपथ लाश
read also..रायपुर – AIIMS के सामने बदमाशों ने एंबुलेंस चालकों को पीटा, वाहनों में की तोड़फोड़



