inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – नौकरी लगाने और जमीन खरीदने के नाम पर ठगी करने वाले प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार

रायपुर – जमीन खरीदने और नौकरी लगाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले प्रेमी – प्रेमिका को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दे कि प्रेमी खुद को जमीन का खरीददार और प्रेमिका वकील बताकर लोगों को अपना शिकार बनाया करते थे। दोनों के खिलाफ अलग-अलग पांच थानों में रिपोर्ट दर्ज हैं।

पुलिस ने इस मामले में आरोपित प्रद्युमन शर्मा और सिमरन लालवानी को पकड़कर पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि विज्ञापन देखकर विक्रेता के दिए गए नंबर में फ़ोन कर जमीन खरीदने का झांसा देते थे। जांच के दौरान आरोपी से एनआरडीए और सिंचाई विभाग में नौकरी के फ र्जी नियुक्ति पत्र भी मिले हैं। श्रवण कुमार ने खम्हारडीह थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं एक और रिपोर्ट सिविल लाइन थाने मेडिकल स्टोर संचालक ने दर्ज करायी है।

Related Articles

Back to top button