अक्षय कुमार ने दशहरे के मौके पर FAU-G गेम का रिलीज किया है। सोशल मीडिया पर इस Teaser को फैंस काफी पसंद कर रहे है। साथ ही कमेंट भी कर रहे हैं। अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम और ट्वीटर पर FAU-G गेम का टीजर जारी किया है।
टीजर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, आज जब हम बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मना रहे हैं तो इससे अच्छा दिन क्या हो सकता है कि हम अपने निडर और एकता के प्रतीक जवानों अपने फौजियों को सलाम करें। दशहरे के अवसर पर प्रस्तुत है फौजी ( FAU-G ) का टीजर-
बता दें कि चीन से तनातनी के बीच केंद्र सरकार ने PUBG सहित चीन की कंपनियों से जुड़े 118 अन्य मोबाइल एप्स पर पाबंदी लगा दी थी। इसके बाद Askhay Kumar ने FAU-G गेम के संबंध में जानकारी दी थी।
अक्षय कुमार ने दो महीने पहले बताया था कि वे FAU-G (Fearless And United-Guards ) नाम से एक Action Game लेकर आ रहे हैं। साथ ही अभिनेता ने ट्वीट कर लिखा था, पीएम नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत का समर्थन करते हुए, Action Game, Fearless And United-Guards FAU-G को पेश करने पर गर्व है। इस गे में मनोरंजन के अलावा, Player हमारे सैनिकों के बलिदानों के बारे में भी जानेंगे। इसका 20 फीसदी रेवेन्यू ‘भारत के वीर’ ट्रस्ट को डोनेट किया जाएगा।



