inh24छत्तीसगढ़

राजधानी रायपुर में फिर मर्डर, इस इलाके में मिली खून से लथपथ लाश

राजधानी रायपुर के रांवाभाटा क्षेत्र में एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि मृतक का शरीर खून से लथपथ है. लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी है. मामले की जांच में खमतराई पुलिस जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान भी है. फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। मृतक की उम्र करीब 30-35 साल की बताई जा रही है। मामले की सूचना के बाद पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची है और लोगों से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button