OMG – टॉयलेट में खतरनाक किंग कोबरा ने काटा प्राइवेट पार्ट को, शख्स की हो गई ऐसी हालत

वेकेशन एन्जॉय करने के लिए एक व्यक्ति दक्षिण अफ्रीका गया था पर उसे क्या पता था कि उसे छुट्टियों का मजा नहीं, बल्कि एक दर्दनाक अनुभव देने वाला है. एक केस रिपोर्ट् के अनुसार एक 47 वर्षीय व्यक्ति दक्षिण अफ्रीका में छुट्टियां मनाने के लिए पहुंचा था परन्तु शौचालय का इस्तेमाल करने के दौरान उसके प्राइवेट पार्ट पर जहरीले किंग कोबरा सांप ने काट लिया।
Read Also – क्या आप जानते हैं ? इस अजीबोगरीब परम्परा के बारे में, जहाँ पर पुरुष करते हैं साड़ी पहनकर देवी माँ की पूजा
बताया जा रहा है कि सांप टॉयलेट बाउल में छिपकर बैठा था और शौचालय का इस्तेमाल करते समय सांप ने शख्स के जननांगों पर काट लिया. सांप द्वारा काटे जाने पर आनन-फानन में शख्स को अस्पताल ले जाया गया। एक रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित को अपने गुप्तांगों में जलन का अहसास हुआ और उसे उल्टी का अनुभव हुआ. सांप के काटने के बाद उसका दर्द कमर से होते हुए उसकी छाती और पेट तक बढ़ गया था. उस व्यक्ति को हेलीकॉप्टर से 350 किलोमीटर दूर ट्रॉमा सेंटर ले जाने के लिए करीब 3 घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
Read Also – 10 फिट हवा में उड़ कर कार जा पहुंची झाड़ियों के बीच, ड्राइवर को जरा भी न आई खरोच
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने पाया कि शख्स के पेनिस और अंडकोश में सूजन आ गई है. इसके साथ ही उसका रंग गहरा बैंगनी हो गया है. मेडिकल जर्नल के अनुसार, डॉक्टरों को शख्स के साथ हेमोडायलिसिस चिकित्सा प्रक्रिया से गुजरना पड़ा. मेडिकल जर्नल में कहा गया है कि सांप के काटने के मामले आमतौर पर चरम पर होते हैं, लेकिन जननांगों को काटने के कुछ ही मामले सामने आते हैं।
Read Also – दूल्हे को शादी के मंडप से उठा ले गई पुलिस , दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल जाने मामला
आपको बता दें कि ईलाज के लिए सांप के जहर के एंटीसेरम और ब्रांड-स्पेक्ट्रम एंटीबायोटिक एडमिनिस्ट्रेशन की जरूरत होती है तो वहीं कुछ मामलों में सर्जिकल प्रक्रियाओं की आवश्यकता होती है।




