बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की लंबे समय बाद सोसल मीडिया पर वापसी, पोस्ट किया बेहद ही खूबसूरत नजारा वाला विडियो…

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे के बारे में तो आपने सुना ही होगा और सुना ही नहीं बल्कि देखा भी होगा, दरसल अनन्या ने ड्रग्स केस में समन मिलने और पूछताछ के बाद से सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी. लेकिन अब अनन्या पांडे ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर धमाकेदार वापसी की है. बता दें कि आर्यन खान के ड्रग्स केस की जांच के दौरान एनसीबी ने अनन्या को भी समन भेजा था. इसके बाद अनन्या से भी इस मामले में पूछताछ की गई थी. जिसके बाद से अनन्या सोशल मीडिया पर दूर हो गई थीं. यहां तक की अनन्या पांडे ने बर्थडे पर कोई सेलिब्रेशन भी नहीं किया और ना ही सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट शेयर किया.
वहीं अब अनन्या पांडे ने एक वीडियो शेयर करते हुए अपने कैप्शन से बहुत कुछ कहना चाहा है. अनन्या पांडे ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘बिना बारिश के आपको इंद्रधनुष नहीं दिख सकता.’ अनन्या के वीडियो की बात करें तो इसमें वह इंद्रधनुष दिखा रही हैं. अनन्या के वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं और फैंस उनकी तारीफ भी कर रहे हैं. इसके साथ ही अनन्या ने इंस्टाग्राम स्टोरी में अपनी कजिन अलाना की सगाई की तस्वीर शेयर की है.
अनन्या पांडे के काम की बात करें तो आखिरी बार वह फिल्म खाली-पीली में एक्टर ईशान खट्टर के साथ नजर आई थीं. फिल्म को लॉकडाउन के दौरान ओटीटी पर रिलीज किया गया था. फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. वहीं आने वाले समय में अनन्या पांडे के पास कई बड़े प्रोजेक्ट हैं. अनन्या फिल्म खो गए हम कहां में नजर आएंगी. इसके अलावा अनन्या फिल्म लाइगर में विजय देवरकोंडा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी.





