जरा हटके

10 फिट हवा में उड़ कर कार जा पहुंची झाड़ियों के बीच, ड्राइवर को जरा भी न आई खरोच

आपने बॉलीवुड बॉलीवुड में डायरेक्टर रोहित शेट्‌टी (Rohit Shetty) की बहुत सारी ऐसी फिल्में (Bollywood Films) देखी होंगी, जिसमें कारें हवा में उड़ती (Car jumps in Air) दिखाई देती हैं. फिल्मों में तो यह सब चलता रहता है, लेकिन रियल लाइफ में क्या आपने कोई कार हवा में उड़ती (Car Accident Viral Video) देखी है? सोचिए अगर रियल लाइफ में किसी कार का इतना भयंकर एक्सीडेंट (Car Accident) हो जाए कि वह 10 फीट हवा में उड़ जाए तो यह सीन बहुत ही भयावह होगा.

जो कार 10 फीट हवा में उड़ जाए तो उसे चलाने वाले ड्राइवर के बचने की आप कल्पना भी नहीं कर सकते. हालांकि मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में एक ऐसा एक्सीडेंट हुआ जिसमें कार एक्सीडेंट (Car Accident Video) के बाद 10 फीट हवा में उड़ गई लेकिन कार ड्राइवर को खरोंच तक नहीं आई. जिसने भी इस घटना के बारे में सुना, उसे यह बात चमत्कार ही लग रही है.

तेज गति से आ रही कार हो गई अनियंत्रित
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मध्य प्रदेश के आगर मालवा (Agar Malwa) जिले के सुसनेर मोड़ी मार्ग (Susner Mori Marg) पर एक गांव है मोड़ी. इस गांव के नजदीक हाईवे पर एक पेट्रोल पंप (Petrol Pump) है. इसी पेट्रोल पंप के सामने काफी तेज गति से आ रही एक कार (Over Speeding Car) सड़क से टकराते हुए 10 फीट हवा में उड़ गई और फिर धड़ाम से पेड़ों और झाड़ियों में जा गिरी. आश्चर्य की बात यह थी कि इतने खतरनाक एक्सीडेंट में ड्राइवर को खरोंच तक नहीं आई. इस पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है. इसी कैमरे में कार एक्सीडेंट (Car Accident CCTV) की यह घटना रिकॉर्ड हो गई.

10 फीट हवा में उड़कर झाड़ियों में गिरी कार
पेट्रोल पंप पर कुछ लोग खड़े थे, जिन्होंने इस घटना को अपनी आंखों से देखा तो उनके होश उड़ गए. उन्होंने देखा कि कार काफी ज्यादा स्पीड से आ रही है और फिर अनियंत्रित होकर हाईवे पर हवा में उड़ती है और झाड़ियों में जाकर धड़ाम से गिरती है. पेट्रोल पंप पर खड़े लोग जब भागे-भागे कार के पास जाते हैं तो देखते हैं कि कार चला रहे ड्राइवर को खरोंच तक नहीं आई, जबकि कार भूसा हो गई थी.

Related Articles

Back to top button