छत्तीसगढ़

मौसम अलर्ट : प्रदेश के एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा के आसार – cgtop36.com


प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। दरअसल आज मौसम विभाग ने एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने या बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

read also – वायरल वीडियो- जयमाला के दौरान दुल्हन के साथ दूल्हे ने की ऐसी हरकत, वीडियो देखकर छूट पड़ेंगी हंसी

मौसम विभाग के मुताबिक,पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में आज अरब सागर से पश्चिमी हवा और बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त गरम हवा दक्षिण से आने के कारण हवा का संगम क्षेत्र प्रदेश में बनने की संभावना है।

इसके कारण प्रदेश में आज उत्तर छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने या बूंदाबांदी की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। जबकि न्युनतम तापमान में वृद्धि होने की सम्भावना है।



Related Articles

Back to top button