मनोरंजन

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी का बदला – बदला लुक देखकर फैंस हुए शॉक्ड, कहा – खिलवाड़ मत करो… – cgtop36.com


बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपने हॉट और सिज्लिंग लुक्स के चलते हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं. उनकी बिकिनी फोटोस और उनके फिटनेस वीडियो हमेशा दर्शकों के बीच लाइमलाइट में बने रहते हैं. हाल ही में दिशा पटानी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर पोस्ट की थी. तस्वीर में दिशा का लुक बदला बदला नजर आ रहा था. बड़े से होंठ और नशीली सी आंखें दिशा पर बिल्कुल भी सूट नहीं कर रही थी. उनका ये लुक देख सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा. उन से तरह-तरह के सवाल पूछे जाने लगे किसी ने कहा- मैडम आप ने सर्जरी करवा ली है क्या?…

read also – वायरल वीडियो- जयमाला के दौरान दुल्हन के साथ दूल्हे ने की ऐसी हरकत, वीडियो देखकर छूट पड़ेंगी हंसी

तो किसी ने उनके लुक पर बोलते हुए कहा- मैडम बिल्कुल भी अच्छी नहीं लग रही हो अपने फेस के साथ खिलवाड़ मत करो. लेकिन वायरल हो रही तस्वीर में क्या दिशा पाटनी का यह चेहरा असली है या नहीं, इस बात का जवाब आपको खुद उनके स्टोरी के कॉर्नर में लिखे टेक्स्ट में मिल जाएगा. वायरल हो रही तस्वीर में दिशा की यह फोटो इंस्टाग्राम फिल्टर्स के साथ ली हुई है और इस फिल्टर को लगाकर दिशा पाटनी का कहना है कि किस तरह तरह के फिल्टर हैं इंस्टाग्राम पर. जी हां घबराने वाली कोई बात नहीं है क्योंकि दिशा ने अपने फेस की कोई भी सर्जरी नहीं करवाई है. यह सिर्फ एक इंस्टाग्राम का फिल्टर है जिसे समझने में लोगों को भूल हो गई है. सोशल मीडिया पर हर वक्त अपनी हसीन तस्वीरों से छाई रहने वाली दिशा पाटनी किसी परिचय की मोहताज नहीं है. लुक्स और परफेक्ट फिगर के साथ साथ दिशा पाटनी का एक्टिंग टैलेंट भी बेहद शानदार है. वह एक बेहतरीन अदाकारा के तौर पर खुद को साबित कर चुकी हैं. एम एस धोनी में उनकी माइंड ब्लोइंग परफॉर्मेंस देख रातों रात इन्हें नेशनल क्रश का खिताब मिल गया था.



Related Articles

Back to top button