जरा हटके

टीचर ने 14 साल की छात्रा से छीना मोबाइल, गुस्से में स्कूल में लगा दी आग, 20 की मौत


Girl Sets School On Fire: 14 साल की एक लडकी पर अपने स्कूल में आग लगाने का आरोप लगा है. उसकी इस हरकत के चलते 20 लोगों की मौत हो गई. छात्रा टीचर द्वारा फोन जब्त किए जाने से नाराज थी. मामला साउथ अमेरिकी देश गुयाना (Guyana) का है. डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार रात को महदिया सेकेंडरी स्कूल (Mahdia Secondary School) के गर्ल्स हॉस्टल में भीषण आग लग गई थी. जब तक आग बुझती तब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी थी.

https://twitter.com/CyclistAnons/status/1660632859433123843?s=20

घटना राजधानी जॉर्ज टाउन से लगभग 200 मील की दूरी पर सेंट्रल गुयाना माइनिंग टाउन में हुई थी. छात्रा का मोबाइल उसके टीचर ने जब्त कर लिया था. स्कूल प्रशासन को पता चल गया था कि छात्रा एक उम्रदराज व्यक्ति के संपर्क में है. इसी के बाद ये एक्शन लिया गया. लड़की इस बात से खफा हो गई थी. गुस्से में उसने खौफनाक कदम उठा लिया. छात्रा खुद भी आग में झुलस गई थी.



Related Articles

Back to top button