बॉलीवुड की हॉट एंड बोल्ड ईशा गुप्ता पहुंची आइफा अवॉर्ड्स में, ड्रेस देख लोगों के छूटे पसीने

ईशा गुप्ता (Esha Gupta) बॉलीवुड की हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस श्रेणी मे आती है । वह हर बार अपने हॉट अंदाज़ से लोगों को अपना कायल बना देती है । वह एक ऐसी एक्ट्रेस है जो हर तरह के ऑउटफिट में बहुत खूबसूरत लगती हैं। अब शुक्रवार रात भी उन्हें IIFA 2023 के ग्रीन कार्पेट पर स्टाइलिश अंदाज में देखा गया। इस बार भी अपनी स्टाइल से उन्होंने सभी को हैरान कर दिया।
उन्होंने एक चमकता हुआ ग्रे गाउन पहना और हमेशा की तरह सबसे हॉट लग रही थी। ईशा (Esha Gupta) ने एक्सेसरीज के रूप में कुछ भी नहीं पहना हुआ था , और अपने गले में भी किसी तरह का नेकलेस नहीं पहना। उनके लुक में जो और आकर्षण था, वह थी उनकी मिलियन-डॉलर की मुस्कान।
कुछ दिन पहले ही ईशा ने 76वें कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर भी अपना जलवा बिखेरा था। इसके बाद एक इंटरव्यू के दौरान ईशा गुप्ता ने बताया था की वह हमेशा कान फिल्म महोत्सव को अपने दिल के करीब रखेगी क्योंकि इसने उन्हें हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप के साथ एक फोटो लेने का अवसर दिया।
IIFA अवार्ड्स 2023 अबू धाबी के यस द्वीप में हो रहा हैं। ईशा के अलावा, सलमान खान, नोरा फतेही, अभिषेक बच्चन, विक्की कौशल और रकुल प्रीत सिंह सहित कई अन्य बॉलीवुड हस्तियां भी इस मेगा अवार्ड शो में भाग ले रही हैं।
इस बीच, ईशा गुप्ता (Esha Gupta) के काम के बारे में अगर बात करे तो उन्हें आखिरी बार प्रकाश झा की आश्रम 3 में देखा गया था, जिसमें बॉबी देओल मुख्य भूमिका में नज़र आ रहे है। वेब सीरीज में अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए, अभिनेत्री ने एक अखबार को बताया, “मुझे लगता है कि मैं अनजाने में ही इसका हिस्सा बनी हूँ। जब मैंने लॉकडाउन के दौरान ‘आश्रम’ को देखा तो मैं उसी समय से शो का हिस्सा बनना चाहती थी। इस वेब सीरीज का हिस्सा बनना भगवान की ओर से एक उपहार की तरह था।”
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



