
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती ने थाने में शिकायत दर्ज करवाया है। युवती ने पुलिस को अपने शिकायत में कहा है कि युवक अपनी शादी की बात छुपाकर उससे शारीरिक संबंध बनाया जब उससे शादी की बात कही तो इंकार कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा।
Read Also – क्या थी वजह जो मां ने अपने ही लाल की काट डाला कुल्हाड़ी से, दिल दहला देने वाले जघन्य हत्या को दिया अंजाम
शिकायत के बाद डीडी नगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार, अप्राकृतिक कृत्य और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कर लिया है। डीडी नगर थाना पुलिस के मुताबिक, शादी-शुदा युवक द्वारा खुद को अविवाहित बताकर शादी का प्रलोभन देकर 27 वर्षीय युवती से शारीरिक संबंध और अप्राकृतिक कृत्य करने की शिकायत मिली है।
Read Also – अजब है – शहर में लगा कर्फ्यू तो महिला ने बांधा पति के गले में पट्टा और ले गई कुत्ते की तरह घुमाने इसलिए
बताया जा रहा है कि अमलेश्वर निवासी आरोपी युवक विनोद जांगड़े और पीड़ित युवती की मुलाकात जिम में हुई थी. जिसके बाद आरोपी युवक दोस्ती कर 15 अगस्त 2020 से 15 जनवरी 2021 के मध्य 5 महीनों तक शारीरिक संबंध बनाया व अप्राकृतिक यौन अनाचार भी किया। पीड़ित युवती की शिकायत पर थाना डीडी नगर में आईपीसी की धारा 376, 377, 506 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।




