पूर्व राज्यपाल ने कराई दर्ज इस मशहूर अभिनेत्री के खिलाफ FIR, जानिये पूरा मामला

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मेघालय के पूर्व राज्यपाल रॉय ने ट्विटर पर एक मीम साझा करने पर बंगाली अभिनेत्री सायोनी घोष के खिलाफ पुलिस में दर्ज कराई शिकायत और आरोप लगाया कि इस मीम से हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं।
READ ALSO – तांडव की कास्टिंग के लोगों की बढ़ी मुश्किलें, यूपी पुलिस हुई मुंबई रवाना
घोष ने दावा किया है कि मीम फरवरी 2015 का है और यह उन्होंने साझा नहीं किया है बल्कि यह किसी और की शरारत है जिसने तब उनका अकाउंट हैक किया था। रॉय ने कहा, ‘आप ने भारतीय दंड संहिता की धारा 295ए के तहत अपराध किया है, अब परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।
READ ALSO – सपना चौधरी के पति ने भाजपा के खिलाफ खोला मोर्चा, किसान आंदोलन का बने हिस्सा
घोष ने ट्विटर पर कहा कि यह पोस्ट फरवरी 2015 का है जो मेरे संज्ञान में लाया गया है ।उन्होंने कहा कि वह 2010 में ट्विटर पर आई थी और कुछ समय बाद उन्होंने ट्विटर का इस्तेमाल करना बंद कर दिया था और बाद में उन्हें पता चला कि उनका अकांउट हैक हो गया है। उन्होंने कहा कि 2017 के बाद ही मैं अपना अकाउंट वापस पा सकीं। अभिनेत्री ने कहा, ” अधिकतर पोस्ट को डिलीट कर दिया था लेकिन कुछ गैर जरूरी पोस्ट हमसे छूट गए थे ।




