बलौदाबाजार – इलाके के निगरानी बदमाशों की खुल रही फाइल, चिटफंड आरोपियों पर भी होगी कार्यवाही, SP ने दिए निर्देश – cgtop36.com

कुश अग्रवाल बलोदा बाजार – थाना क्षेत्र में बीट सिस्टम निर्धारण कर क्षेत्रवासियों से मेलजोल कर बेहतर पुलिसिंग करने हेतु किया गया निर्देशित, चोरी के प्रकरणों में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर पाने वाले थाना/चौकी प्रभारियों को लगाई गई फटकार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय दीपक कुमार झा द्वारा अपराध समीक्षा बैठक लिया गया, जिसमें समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों का एजेंडावार चिटफंड के प्रकरणों, चोरी के गंभीर मामलों, नए निगरानी रजिस्टर खोलने एवं बीट सिस्टम निर्धारण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

बैठक में चिटफंड के मामलों में शेष बचे आरोपी डायरेक्टरों की शीघ्र गिरफ्तारी, आरोपियों के संपत्तियों का चिन्हांकन कर संपत्ति की कुर्की कार्यवाही करने हेतु विशेष रूप से जोर दिया गया। साथ ही चोरी के मामलों में बढ़ोतरी में नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रभारियों को फटकार लगाया गया। चोरी के प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी करने हेतु सूचना तंत्र को और अधिक मजबूत करते हुए मुखबिर तैनात कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु कहा गया है।
समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को क्षेत्र अंतर्गत नये निगरानी बदमाश रजिस्टर खोलने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। क्षेत्र में पुलिसिंग को और अधिक मजबूत करने के लिए तथा आमजनों से बेहतर मेलजोल एवं परस्पर संवाद के लिए बीट सिस्टम का निर्धारण करने हेतु निर्देश दिया गया है। बैठक में मुख्य रूप से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीताम्बर पटेल, एसडीओपी भाटापारा सिद्धार्थ बघेल, एसडीओपी बिलाईगढ़ संजय तिवारी, एसडीओपी बलोदाबाजार सुभाष दास, उप पुलिस अधीक्षक अनूप वाजपेई, उप पुलिस अधीक्षक यातायात अमृत कुजूर सहित समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित थे।




